सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Bhentua-Thaura road will be repaired

Amethi News: दुुरुस्त होगा भेंटुआ-थौरा मार्ग

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 09 Feb 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Bhentua-Thaura road will be repaired
मरम्मत के ​लिए प्रस्तावित पिंडोरिया संपर्क मार्ग। संवाद
विज्ञापन
भेंटुआ। पिंडोरिया गांव से होकर गुजरने वाला जर्जर थौरा-भेंटुआ चौराहा मार्ग अब जल्द ही दुरुस्त कराया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के प्रस्ताव पर तीन किलोमीटर लंबे इस मार्ग के नवनिर्माण के लिए 31.65 लाख रुपये की स्वीकृति हो गई है। राशि जारी होने के बाद विभाग ने निर्माण प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली है। उम्मीद है कि दो माह के भीतर मार्ग का नवनिर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा, जिससे करीब 50 हजार लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।
Trending Videos




यह मार्ग थौरा से भेंटुआ चौराहे तक क्षेत्र के निवासियों के दैनिक आवागमन का प्रमुख जरिया है। इस मार्ग से थुरा, पिंडोरिया, भाले सुल्तान, करेहगी, रतन सिरह, कुर्मी का पुरवा, गुलौरी का पुरवा, चंद्रिका मंडी का पुरवा, तेलियानी, कालीदास और पूरे निवाज सहित कई अन्य गांव जुड़े हुए हैं। मार्ग बदहाल होने के कारण लोगों को रोजमर्रा की आवाजाही में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे वाहन चालकों को बेहद सतर्कता से चलना पड़ता है। स्कूली बच्चों, काम पर जाने वाले लोगों और मरीजों को विशेष रूप से परेशानी होती है। बरसात के दिनों में जलभराव और कीचड़ की समस्या और विकट हो जाती है, जिससे आवागमन लगभग असंभव हो जाता है।


खराब सड़क के कारण समय और ईंधन दोनों की बर्बादी होती है। लंबे समय से सड़क की मरम्मत की मांग की जा रही थी, जिस पर अब स्वीकृति मिलने से स्थानीय निवासियों को राहत की उम्मीद जगी है। मार्ग के नवनिर्माण से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि गांवों के बीच संपर्क भी बेहतर होगा।



लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार ने बताया कि मार्ग नवनिर्माण का प्रस्ताव स्वीकृत हो चुका है और आवश्यक धनराशि जारी कर दी गई है। वर्तमान में कार्यदायी संस्था का चयन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed