{"_id":"69e3c8ac27212ead260b2420","slug":"anticipatory-bail-granted-to-accused-in-assault-and-beating-case-amethi-news-c-91-1-abn1014-154579-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: मारपीट व हमले के मामले में आरोपी को अग्रिम जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: मारपीट व हमले के मामले में आरोपी को अग्रिम जमानत
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 18 Apr 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अहिरौली क्षेत्र में मारपीट और हमले के वर्ष 2022 के एक मामले में सत्र न्यायाधीश चंद्रोदय कुमार की कोर्ट ने आरोपी समशेर प्रसाद को अग्रिम जमानत दे दी है।
अहिरौली के जिवधरपुर निवासी राज तिवारी ने शिकायती पत्र में बताया कि 17 मई 2022 को रात करीब 08:40 बजे वह गांव में ही स्थित अपनी इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान अभिषेक तिवारी, आलोक तिवारी, लिटिल दूबे, सचिन तिवारी और अन्य लोग वहां पहुंचे। सभी ने गाली-गलौज की और हमला कर दिया। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच पूरी कर आरोप पत्र दाखिल किया। कोर्ट ने पत्रावली और केस से जुड़े तथ्यों का अवलोकन किया। आरोपी को जांच के दौरान गिरफ्तार नहीं किया गया और सहआरोपियों को पहले ही जमानत मिल चुकी है। इन परिस्थितियों को देखते हुए न्यायालय ने अग्रिम जमानत याचिका स्वीकार कर ली। संवा
Trending Videos