सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Bhakiyu demonstrated in Vikas Bhawan

Amethi News: विकास भवन में भाकियू ने किया प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 24 Feb 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu demonstrated in Vikas Bhawan
विकास भवन परिसर में प्रदर्शन करते भाकियू पदा​धिकारी। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। विभिन्न समस्याओं का निस्तारण नहीं होने और अफसरों की उदासीनता से नाराज भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) ने सोमवार को विकास भवन परिसर में प्रदर्शन किया। पंचायत लगाकर समस्याओं के संबंध में प्रभारी सीडीओ वीरभानु सिंह को ज्ञापन सौंपा।
Trending Videos




जिलाध्यक्ष नफीस चंदेल ने कहा कि ग्रामसभा महोना पश्चिम में नालियों की सफाई और फाॅगिंग न होने से मच्छर बढ़ रहे हैं। ग्राम प्रधान और सचिव समस्या का समाधान नहीं करा रहे हैं। कोईलारा मुबारकपुर गांव में नाली का निर्माण न होने से जलभराव रहता है। इससे आवागमन में परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नियावां के जाफरगंज बाजार, उतेलवा, पलिया पश्चिम और कठौरा में निराश्रित गोवंशों की वजह से समस्या हो रही है। कठौरा की यूपीसीडा कॉलोनी में बंदरों की वजह से लोग परेशान हैं। कठौरा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकतर कर्मचारी समय पर नहीं मिलते। वे नरेंद्रदेव विश्वविद्यालय परिसर अयोध्या से आते-जाते हैं, जिससे किसानों को केंद्र का पूरा लाभ नहीं मिल पाता है। इस दौरान जकारिया अहमद, फिरोज, रामसुमेर, मोहम्मद शफीक, रामदुलारे, सुशील यादव, सुशील पासवान, इंतजार हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed