सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Bhakiyu protested by blocking Raebareli-Ayodhya National Highway

Amethi News: रायबरेली-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर भाकियू ने किया प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 12 Feb 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu protested by blocking Raebareli-Ayodhya National Highway
तिलोई के नसरतपुर टोल प्लाजा पर धरना देते भाकियू कार्यकर्ता।
विज्ञापन
तिलोई। अमेरिका-भारत व्यापार समझौते को केंद्र सरकार से मिली मंजूरी को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने नाराजगी जताई। बृहस्पतिवार को सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने अयोध्या-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित नसरतपुर टोल प्लाजा के सामने जाम कर धरना प्रदर्शन किया। इस वजह से हाईवे पर आवागमन आधे घंटे तक बाधित रहा।
Trending Videos

आक्रोशित कार्यकर्ताओं का हुजूम राष्ट्रीय राजमार्ग पहुंचा तो अयोध्या मार्ग पर अफरा तफरी मच गई। आवागमन प्रभावित होने से पुलिस बल को काफी मशक्कत करनी पड़ी। आंदोलित किसान टोल प्लाजा जाम कराने की कोशिश में थे, लेकिन प्रशासन की सख्ती के चलते ऐसा नहीं हो सका। किसान यूनियन के कार्यकर्ता पहले तहसील परिसर में एकत्रित हुए जहां बैठक कर रणनीति बनाई और यहां से पैदल मार्च करते हुए सीधे टोल प्लाजा पहुंचे। यहा भाकियू कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया। प्रदर्शन में दुधमुंहे बच्चों के साथ तमाम महिलाएं भी शामिल रहीं। पैदल मार्च के दौरान करीब 30 मिनट तक यातायात प्रभावित रहा, जिले बहाल कराने में पुलिस बल को मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान अमेरिका से हुए व्यापार समझौते को वापस कराने की मांग पर अड़े रहे। किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष मोहम्मद नफीस चंदेल ने अमेरिका भारत व्यापारिक समझौते को किसान विरोधी बताया और कहा कि यह किसानों के हित में नहीं है। यह समझौता बड़े फर्म मालिकों को लाभ पहुंचाने की मोदी सरकार की सोची समझी चाल है। किसान इस समझौते को बर्दाश्त करने वाला नहीं है। कई घंटे तक चले धरना प्रदर्शन को समाप्त कराने पहुंचे उपजिलाधिकारी अमित सिंह को किसानों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। एसडीएम ने राज्यपाल तक ज्ञापन पहुंचाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर अवधेश कुमार, नदीम मोहम्मद, नफीस, तिलका,रामरती आदि महिलाएं मौजूद रहीं।
.................
राहगीरों को हुई परेशानी
हाईवे पर धरना प्रदर्शन की वजह से आधे घंटे तक ठप हुए आवागमन से राहगीरों को परेशानी हुई। इससे हाईवे पर वाहनों की कतार लग गई। भाकियू कार्यकर्ताओं के आक्रोश के आगे पुलिस बल भी परेशान दिखा। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस के समझाने पर किसान माने तो आवागमन बहाल हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed