{"_id":"698e04186868ab9a790677f6","slug":"woman-and-youth-die-in-separate-road-accidents-amethi-news-c-96-1-ame1002-158682-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: अलग-अलग सड़क हादसों में महिला और युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: अलग-अलग सड़क हादसों में महिला और युवक की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 12 Feb 2026 10:17 PM IST
विज्ञापन
गौरीगजं कस्बे में हादसे में महिला की मौत के बाद एकत्र भीड़।
विज्ञापन
अमेठी सिटी/ शाहगढ़ । गौरीगंज के अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में अर्जुनपुर गांव निवासी पूनम सिंह (50) और सराय हृदयशाह गांव निवासी किशन यादव (19) की मौत हो गई। हादसे में पूनम के पति छत्रपाल सिंह और किशन के मित्र शिव गुप्ता भी घायल हो गए। दोनों मामलों में पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
अर्जुनपुर गांव निवासी छत्रपाल सिंह के मुताबिक, बृहस्पतिवार को वह पत्नी पूनम सिंह के साथ बाइक से किसी काम से तहसील गए थे। बाजार लौटते समय टांडा-बांदा हाईवे पर हनुमान तिराहे के पास सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में पूनम ट्रक के पहिए के नीचे आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। छत्रपाल को भी चोटें आईं। हादसे के बाद चालक ट्रक मौके पर छोड़कर भाग गया। घटना के बाद हाईवे पर करीब 20 मिनट तक जाम लगा रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेज दिया।
रामअचल के मुताबिक, उनका भतीजा किशन बृहस्पतिवार को बाइक से अपने दोस्त शिव गुप्ता के साथ वैवाहिक कार्यक्रम का निमंत्रण कार्ड देने निकला था। इसी दौरान गौरीगंज-अठेहा मार्ग पर मनीपुर के पास एक निजी स्कूल की बस की चपेट में बाइक आ गई। हादसे के बाद बस भी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। दोनों युवक घायल हो गए। बस चालक मौके से भाग गया। स्थानीय लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां किशन की मौत हो गई।
इंस्पेक्टर श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। चालकों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी कर कार्रवाई की जाएगी।
वैवाहिक कार्यक्रम की तैयारी के बीच मौत से परिजन बेहाल
किशन यादव की चचेरी बहन की शादी 19 फरवरी को है। परिजन वैवाहिक कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे थे। किशन भी कार्ड बांटने निकला था। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। इकलौते बेटे की मौत से मां आरती बिलख-बिलख कर रो रही हैं। बहन रिया और जिया का भी रो-रोकर बुरा हाल है। पिता लुधियाना से घर के लिए रवाना हो गए हैं। ग्रामीण और रिश्तेदार परिजनों को सांत्वना देने में जुटे हैं।
बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल
पूनम सिंह की मौत के बाद बेटा रोहित सिंह और बेटी रुचि सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है। छत्रपाल सिंह पत्नी की मौत से गमगीन हैं। वह रोते हुए यही कहते रहे कि उनकी आंखों के सामने पत्नी ने दम तोड़ दिया और वह कुछ नहीं कर सके। ग्रामीण और रिश्तेदार उन्हें संभालने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उनकी जुबान पर बार-बार हादसे का दर्द ही छलक रहा है।
Trending Videos