{"_id":"698e20a99a15034784030aa4","slug":"successful-hip-transplant-of-a-young-man-in-medical-college-amethi-news-c-96-1-ame1022-158660-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: मेडिकल कॉलेज में युवक के कूल्हे का हुआ सफल प्रत्यारोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: मेडिकल कॉलेज में युवक के कूल्हे का हुआ सफल प्रत्यारोपण
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 13 Feb 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
तिलोई मेडिकल कॉलेज में कूल्हा प्रत्यारोपण के बाद मरीज के साथ मेडिकल टीम।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमेठी। स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय में हड्डी रोग विभाग ने 20 वर्षीय युवक सुनील के कूल्हे का सफल प्रत्यारोपण कर नया जीवन दिया है। सुनील पिछले दो वर्षों से कूल्हों में असहनीय दर्द से पीड़ित थे, जिससे उनका दैनिक जीवन प्रभावित था। जांच में उन्हें एवीएन बीमारी का पता चला, जिसमें कूल्हे के हेड में रक्त संचार रुकने से हड्डी नष्ट होने लगती है।
मजदूरी करने वाले गढ़हरी तिलोई निवासी सुनील निजी अस्पतालों में लाखों रुपये के इलाज का खर्च सुनकर हताश हो गए। बाद में उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. पी. विजय कुमार के मार्गदर्शन में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. गौरव सामंत की टीम ने यह जटिल और उन्नत हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी सफलतापूर्वक की। एनेस्थीसिया विभाग और ओटी तकनीशियनों के सहयोग से यह ऑपरेशन संभव हो सका। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. योगेश कुमार ने कहा कि मेडिकल कॉलेज भविष्य में भी गरीब और जरूरतमंद मरीजों को उच्च तकनीक युक्त उपचार उपलब्ध कराता रहेगा, जिससे उन्हें बड़े शहरों के चक्कर न लगाने पड़े।
Trending Videos