{"_id":"6a4179685bf8c5f965066433","slug":"bike-collides-with-cattle-rajgir-holds-its-breath-amethi-news-c-96-1-ame1020-169358-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: मवेशी से भिड़ी बाइक राजगीर की सांसें थमीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: मवेशी से भिड़ी बाइक राजगीर की सांसें थमीं
Mon, 29 Jun 2026 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 29 Jun 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
मठा भूसुड़ा गांव में गमगीन परिजन। स्रोत: ग्रामीण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहगढ़। मुसाफिरखाना के मठाभुसुड़ा गांव निवासी राजगीर लल्लन चौहान (40) की शनिवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। चंदौकी मार्ग पर लोनियापुर गांव के मोड़ के पास उनकी बाइक अचानक मवेशी से टकराकर अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी।
हादसे के बाद वह पूरी रात घायल अवस्था में वहीं पड़े रहे।
रविवार सुबह राहगीरों की नजर पड़ने पर परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई। जिला अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रामअंजोर ने बताया कि बेटा लल्लन कटरा शाहगढ़ गांव में रिश्तेदार के मकान का निर्माण कार्य कर रहे थे।
शनिवार रात भोजन के बाद वह बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में हादसे के शिकार हो गए। सुबह जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लल्लन ने हेलमेट पहन रखा था।इंस्पेक्टर शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला सड़क दुर्घटना का है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत का कारण स्पष्ट होगा।