पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Long waiting lists for Mumbai-bound trains.

Amethi News: मुंबई जाने वाली ट्रेनों में चल रही लंबी वेटिंग

Mon, 29 Jun 2026 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 29 Jun 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Long waiting lists for Mumbai-bound trains.
अमेठी सिटी। गर्मी की छुट्टियां समाप्त होने के साथ ही मुंबई लौटने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अमेठी और निहालगढ़ होकर लोकमान्य तिलक टर्मिनस जाने वाली ट्रेनों में अगले दो सप्ताह तक लंबी प्रतीक्षा सूची चल रही है। स्लीपर और थर्ड एसी दोनों श्रेणियों में कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। तत्काल कोटे की सीटें भी कुछ ही मिनटों में भर जा रही हैं।
विज्ञापन



ऐसे में नौकरी, कारोबार और पढ़ाई के लिए लौटने वाले कई यात्री साधारण कोच में सफर की तैयारी कर रहे हैं। गर्मी की छुट्टियों में घर आए लोग अब वापस कामकाज पर लौट रहे हैं। इसी वजह से उद्योगनगरी एक्सप्रेस और सुल्तानपुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस समेत मुंबई रूट की ट्रेनों में यात्रियों का दबाव बढ़ गया है। अधिकांश ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची चलने से यात्रियों की चिंता बढ़ी हुई है।
विज्ञापन



गौरीगंज के रामनरेश यादव ने बताया कि कई दिन पहले टिकट बुक कराया था, लेकिन अभी तक कन्फर्म नहीं हुआ। इरफान अली ने कहा कि तत्काल कोटे में भी टिकट नहीं मिला। अब लखनऊ से साधारण कोच में यात्रा करनी पड़ेगी। जामों के संजय विश्वकर्मा ने बताया कि समय पर नौकरी पर पहुंचना जरूरी है, लेकिन सीट नहीं मिलने से परेशानी बढ़ गई है। राजेश कुमार ने कहा कि परिवार के साथ लौटने की योजना थी, मगर टिकट नहीं मिलने से कार्यक्रम बदलना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन



गौरीगंज स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि छुट्टियां समाप्त होने के बाद मुंबई रूट की ट्रेनों में यात्रियों का दबाव बढ़ा है। आरक्षण केंद्रीय प्रणाली के अनुसार होता है। तत्काल कोटे की सीटें भी कुछ ही मिनटों में भर जाने से सभी यात्रियों को कन्फर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed