{"_id":"6a423e042acaa6f528032c5b","slug":"video-amatha-ma-sasatha-kashara-ll-sharama-na-rama-mathara-catha-mamal-para-sarakara-ka-ghara-sataga-jaja-sa-jaca-ka-maga-2026-06-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी में सांसद किशोरी लाल शर्मा ने राम मंदिर चंदा मामले पर सरकार को घेरा, सिटिंग जज से जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में सांसद किशोरी लाल शर्मा ने राम मंदिर चंदा मामले पर सरकार को घेरा, सिटिंग जज से जांच की मांग
अमेठी में सांसद किशोरी लाल शर्मा ने राम मंदिर चंदा मामले की जांच सिटिंग जज की अध्यक्षता में कराने की मांग उठाई। सोमवार को गौरीगंज स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि जांच समिति का दायरा व्यापक होना चाहिए। समिति को किसी भी व्यक्ति से स्वतंत्र रूप से पूछताछ का अधिकार मिले। तभी यह माना जाएगा कि सरकार वास्तविक दोषियों तक पहुंचना चाहती है।
सांसद ने कहा कि जांच निष्पक्ष और पारदर्शी होनी चाहिए। समिति किसी भी पद पर बैठे व्यक्ति से बिना किसी दबाव के पूछताछ कर सके। उन्होंने कहा कि सीमित अधिकार वाली जांच से पूरे मामले की सच्चाई सामने नहीं आएगी और लोगों का भरोसा भी नहीं बढ़ेगा। प्रेसवार्ता में सांसद ने नीट समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक के मामलों पर भी सरकार को घेरा।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर की कई परीक्षाएं प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं से प्रभावित हुई हैं। इससे लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ। उनका आरोप था कि कांग्रेस के लगातार विरोध के बाद सरकार को कई मामलों में निर्णय बदलने पड़े। उन्होंने परीक्षा व्यवस्था को पारदर्शी बनाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।