सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Bike falls from bridge, young man dies

Amethi News: पुल से गिरी बाइक, युवक की सांसें थमीं

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 13 Apr 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Bike falls from bridge, young man dies
मुसाफिरखाना के कादूनाला में हुए सड़क हादसे में क्षमिग्रस्त बाइक। स्रोत: सोशल मीडिया
विज्ञापन
मुसाफिरखाना। मोहनगंज के नजरगंज बहुआ गांव निवासी रईश (30) की रविवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर कादूनाला के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पुल के नीचे जा गिरी। सीएचसी में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Trending Videos



जानकारी के अनुसार रईश किसी काम से बाइक से सुल्तानपुर जा रहे थे। रास्ते में कादूनाला के पास अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह पुल के नीचे जा गिरे। मौके पर मौजूद राहगीरों ने उन्हें बाहर निकाला और सीएचसी मुसाफिरखाना पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



भाले सुल्तान शहीद स्मारक थानाध्यक्ष तनुज पाल ने बताया कि हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रईश ने हेलमेट पहना था, फिर भी सिर के अंदरूनी हिस्से में गंभीर चोट लगने से उनकी जान नहीं बच सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed