{"_id":"69dbec9e344a6490d90b980a","slug":"gas-crisis-increases-problems-during-wedding-season-amethi-news-c-96-1-ame1002-163215-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सहालग में गैस संकट से बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सहालग में गैस संकट से बढ़ी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। सहालग का मौसम 14 अप्रैल से शुरू हो रहा है। जिले में शादियों की तैयारियां तेज हैं, मगर इस बार खुशियों के बीच रसोई गैस सिलिंडर की कमी बड़ी चिंता बन गई है। कार्ड वितरण, कार्यक्रम तय और बैंड-बाजा बुक होने के बाद अब सबसे अधिक चर्चा गैस सिलिंडर के इंतजाम पर हो रही है।
जिले में एक हजार से अधिक शादियां प्रस्तावित हैं। पिछले एक माह से चल रही गैस की कमी और नियमों में बदलाव के कारण सिलिंडर की मांग बढ़ी है, जबकि आपूर्ति प्रभावित हुई है। कॉमर्शियल सिलिंडर की उपलब्धता न होने से स्थिति और कठिन हो गई है। पहले एक-दो सिलिंडर में काम हो जाता था, मगर अब तीन से चार सिलिंडर की जरूरत पड़ रही है।
लोग सुबह से एजेंसियों के चक्कर लगा रहे हैं। कई परिवार रिश्तेदारों और परिचितों से अतिरिक्त सिलिंडर जुटाने में लगे हैं। शादी वाले घरों में रसोई व्यवस्था सबसे बड़ी चुनौती बन गई है। मेहमानों की संख्या और कार्यक्रम के अनुसार भोजन की योजना तय होती है, मगर सिलिंडर की सीमित उपलब्धता से पूरी तैयारी प्रभावित हो रही है। कई परिवार कार्यक्रम में बदलाव करने को मजबूर हैं।
भादर निवासी भोला पाण्डेय ने बताया कि 27 अप्रैल को बेटी का यज्ञोपवीत संस्कार है। कैटरर ने 10 सिलिंडर मांगे, मगर पर्याप्त सिलिंडर नहीं मिल सके। कई व्यंजन हटाने पड़े और पनीर की दो डिश की जगह एक रखनी पड़ी। शुकुलपुर निवासी राकेश मिश्र ने बताया कि एक मई को बेटी की शादी है। एजेंसी से सिलिंडर मिलने को लेकर स्पष्ट स्थिति नहीं है। महाराजपुर निवासी विजय सोनी ने बताया कि 27 अप्रैल को बेटी की शादी है, मगर अब तक इंतजाम पूरा नहीं हो सका।
Trending Videos