{"_id":"69dbebe4fd1b408db704cf2d","slug":"cylinders-were-not-distributed-people-returned-empty-handed-amethi-news-c-96-1-ame1024-163220-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: नहीं बांटे गए सिलिंडर, खाली हाथ लौटे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: नहीं बांटे गए सिलिंडर, खाली हाथ लौटे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संग्रामपुर। गैस सिलिंडर न मिलने से रविवार को उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी। सुबह से दोपहर तीन बजे तक अमेठी, बेनीपुर, रामनगर और विशेषरगंज समेत 20 से 25 किलोमीटर दूर से आए करीब 300 से अधिक लोग खाली हाथ लौट गए। लोगों ने मांग की कि वितरण से जुड़ी सूचना समय रहते उपलब्ध कराई जाए।
वितरण स्थल पर पहुंचने पर उपभोक्ताओं को सूचना मिली कि रविवार के दिन गैस सिलिंडर का वितरण नहीं होगा। कई लोगों ने बताया कि उन्हें डीएसी कोड मिलने के बाद सिलिंडर मिलने की उम्मीद थी, इसी कारण वे सुबह ही केंद्र पहुंच गए थे।
अमेठी से आए अरविंद सिंह, मिश्रौली के मनोज सिंह, बेनीपुर के अमर बहादुर और रवि कुमार गुप्ता ने बताया कि तेज धूप में लंबी दूरी तय कर गैस सिलिंडर वितरण स्थल पर पहुंचे, मगर वहां ताला लगा मिला। सूचना चस्पा थी कि रविवार को वितरण नहीं होगा। इससे लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली।
उपभोक्ताओं का कहना है कि यदि पहले ही स्पष्ट जानकारी मिल जाती तो उन्हें इतनी दूर से आने की जरूरत नहीं पड़ती। कई लोगों ने समय और धन दोनों के नुकसान की बात कही। लोगों ने मांग की कि वितरण से जुड़ी सूचना समय रहते उपलब्ध कराई जाए, ताकि इस तरह की परेशानी से बचा जा सके। संबंधित एजेंसी की ओर से इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई।
Trending Videos