सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Regular effort is essential for success

Amethi News: सफलता के लिए नियमित प्रयास जरूरी

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 13 Apr 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Regular effort is essential for success
विज्ञापन
फुरसतगंज। फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (एफडीडीआई) परिसर में शनिवार देर शाम एल्युमनाई मीट का आयोजन हुआ। इसमें देश व विदेश में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत पूर्व छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में उन्होंने अपने अनुभव साझा कर विद्यार्थियों को कॅरिअर से जुड़ी अहम जानकारियां दीं।
Trending Videos



पूर्व विद्यार्थियों ने अपने शुरुआती संघर्ष, पेशेवर चुनौतियां और उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि स्पष्ट लक्ष्य, नियमित प्रयास और समय का संतुलित उपयोग सफलता के लिए आवश्यक है। साथ ही नए कौशल सीखते रहने और बदलते औद्योगिक माहौल के अनुरूप खुद को तैयार रखने पर जोर दिया। कार्यक्रम में कार्यकारी निदेशक सुनील द्विवेदी, वरिष्ठ अधिकारी और संकाय सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पूर्व विद्यार्थियों की उपलब्धियों को संस्थान की गुणवत्ता का प्रमाण बताया। उनके अनुसार ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभवों से जोड़ते हैं और उन्हें अपने कॅरिअर की दिशा तय करने में मदद करते हैं। इस दौरान कॅरिअर योजना, उद्योग की वर्तमान आवश्यकता, कौशल विकास और रोजगार संभावनाओं पर संवाद सत्र आयोजित हुआ। विद्यार्थियों ने अपने सवाल रखे और पूर्व विद्यार्थियों से सीधे जवाब प्राप्त किए। इससे उन्हें कार्यक्षेत्र की वास्तविक परिस्थितियों की जानकारी मिली।


संस्थान के प्रवक्ता नलिन पाण्डेय ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम पूर्व विद्यार्थियों और संस्थान के बीच संपर्क को मजबूत करते हैं। इससे विद्यार्थियों को मार्गदर्शन के साथ पेशेवर नेटवर्क का लाभ मिलता है। भविष्य में इस प्रकार के आयोजन और व्यापक स्तर पर किए जाएंगे। इस अवसर पर वरुण गुप्ता, अविनाश बाजपेई, नीलम पटेल समेत संस्थान परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed