फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Body of married woman found hanging under suspicious circumstances.

Amethi News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Wed, 19 Aug 2026 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 19 Aug 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Body of married woman found hanging under suspicious circumstances.
जायस। कासिमपुर गांव में मंगलवार सुबह दिव्या उर्फ फिजा बानो (26) का शव ससुराल के कमरे में रस्सी के सहारे फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने ससुरालियों पर प्रताड़ना के बाद हत्या कर आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन


जायस के पूरे तोमड़ निवासी दिव्या ने पांच वर्ष पहले कासिमपुर निवासी रमजान अली उर्फ फुलरु से प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद वह फिजा बानो के नाम से जानी जाती थी। पति रमजान अली पिछले एक वर्ष से विदेश में नौकरी कर रहा है। मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे फिजा का शव कमरे में फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन


जानकारी पर मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए। दादी जुगुनू ने आरोप लगाया कि ससुराल में फिजा को प्रताड़ित किया जाता था। परिजनों के मुताबिक, करीब एक महीने पहले भी सास और जेठ से उसका विवाद हुआ था। स्थानीय लोगों ने उस समय समझौता कराकर मामला शांत करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने आरोप लगाया कि फिजा की हत्या कर घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव फंदे से लटकाया गया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच कर जरूरी साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इंस्पेक्टर अमरेंद्र सिंह ने बताया कि फिजा की मां आरती की तहरीर पर मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी। जांच और रिपोर्ट में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



----------
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
दिव्या उर्फ फिजा बानो की मौत से बेटे फैजान का रो-रोकर बुरा हाल है। मां आरती, भाई अनुराग, बहन मुस्कान और दादी जुगुनू भी बिलखते रहे। परिजनों को रोता देखकर रिश्तेदार और ग्रामीण उन्हें सांत्वना देते रहे। घर पहुंचे रिश्तेदार और परिचित परिवार को संभालने में जुटे रहे। घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed