{"_id":"69e13251ac52b3323e00e157","slug":"bolero-overturned-after-hitting-a-culvert-four-injured-amethi-news-c-96-1-ame1016-163498-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पुलिया से टकराकर पलटी बोलेरो, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पुलिया से टकराकर पलटी बोलेरो, चार घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 17 Apr 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जगदीशपुर। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर कमरौली के जाफरगंज नवीन मंडी के पास बृहस्पतिवार सुबह बोलेरो अनियंत्रित होकर नाले की पुलिया से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में वाहन सवार चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तिलोई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
मोहनगंज के लोधवारिया गांव निवासी गेंदल ने बताया कि उनका पुत्र गोविंद (22) अस्वस्थ था। उपचार के लिए वह उसे बोलेरो से लखनऊ ले गए थे। उनके साथ सचिन (28) और सौरभ पांडेय (26) भी थे। लखनऊ में अस्पताल में बेड उपलब्ध न होने पर सभी लोग वापस शंकरगंज लौट रहे थे। बृहस्पतिवार सुबह लगभग 6:30 बजे जब वाहन जाफरगंज नवीन मंडी के समीप पहुंचा, तभी चालक संतुलन खो बैठा। बोलेरो नाले की पुलिया से टकराई और सड़क पर पलट गई।
आसपास के लोगों ने तुरंत घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए भेजा। दुर्घटना में गेंदल, गोविंद, सचिन और सौरभ घायल हुए हैं। चिकित्सकों ने गोविंद और सौरभ की स्थिति गंभीर बताई है। थानाध्यक्ष कमरौली मुकेश पटेल ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हैड्रा की सहायता से सड़क किनारे हटवाया गया। इसके बाद मार्ग पर आवागमन सामान्य कराया गया।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X