{"_id":"699dfc0887602e37210bd38f","slug":"candidates-entangled-in-economics-paper-amethi-news-c-96-1-ame1002-159651-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: अर्थशास्त्र के पेपर में उलझे परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: अर्थशास्त्र के पेपर में उलझे परीक्षार्थी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 25 Feb 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज के रणंजय इंटर कॉलेज से बोर्ड परीक्षा देकर बाहर आते परीक्षार्थी। संवाद
विज्ञापन
अमेठी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा के छठे दिन मंगलवार को पहली पाली में इंटरमीडिएट के कृषि वनस्पति विज्ञान और कृषि अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा हुई। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के अर्थशास्त्र और हाईस्कूल के मनोविज्ञान विषय की परीक्षा कराई गई। सभी 85 केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा हुई। अर्थशास्त्र का पेपर कठिन आने की बात विद्यार्थियों ने बताई।
गौरीगंज स्थित रणंजय इंटर कॉलेज की छात्रा रागिनी ने कहा कि अर्थशास्त्र के प्रश्नपत्र में सांख्यिकी भाग के प्रश्न हल करने में अधिक समय लगा। छात्रा रश्मि ने भी कुछ प्रश्नों को जटिल बताया। वहीं राधेश्याम ने कहा कि प्रश्नपत्र तैयारी के अनुरूप रहा। मोहम्मद नईम ने परीक्षा संतोषजनक होने की बात कही और अच्छे अंक मिलने की उम्मीद जताई।
कई केंद्रों पर परीक्षार्थियों की संख्या कम रही, फिर भी केंद्र व्यवस्थापक और स्टाफ की ड्यूटी नियमानुसार लगाई गई। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हुई। इंटरमीडिएट कृषि वनस्पति विज्ञान में 188 परीक्षार्थियों में चार अनुपस्थित रहे। कृषि अर्थशास्त्र में 100 पंजीकृत में एक अनुपस्थित रहा। दूसरी पाली में इंटर अर्थशास्त्र में 1359 पंजीकृत थे, जिनमें 1310 ने परीक्षा दी। हाईस्कूल के मानव विज्ञान विषय में तीन पंजीकृत थे, सभी अनुपस्थित रहे।
Trending Videos