{"_id":"69e13354986a3c327103ea37","slug":"cbse-students-performed-brilliantly-in-class-10-amethi-news-c-96-1-ame1002-163549-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई :10वीं में विद्यार्थियों ने किया शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई :10वीं में विद्यार्थियों ने किया शानदार प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 17 Apr 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
कोरवा स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों को मिठाई खिलाते शिक्षक। स्रोत: विद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमेठी सिटी। सीबीएसई के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सफलता हासिल की। कई स्कूलों का परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे विद्यार्थियों और शिक्षकों में उत्साह दिखा। मेधावियों को विद्यालय प्रबंधन व स्थानीय अधिकारियों ने सम्मानित किया।
डीएवी पब्लिक स्कूल कोरवा में अभिषेक सिंह ने 98.60 फीसदी अंक हासिल कर विद्यालय में शीर्ष स्थान पाया। अथर्व सेन वर्मा ने 97 फीसदी, रिश्ता मिश्रा ने 96.8 फीसदी और शानवी सिंह ने 96.2 फीसदी अंक प्राप्त किए। अभिनव गौतम और विराट श्रीवास्तव ने 96-96 फीसदी अंक अर्जित किए। प्रधानाचार्य सौभाग्य सिंह तोमर ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
संस्कार ग्लोबल स्कूल धनी जलालपुर का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। अनामिका मौर्या ने 96 फीसदी अंक के साथ पहला स्थान पाया। अंजली और अनंत दुबे ने 95-95 फीसदी अंक हासिल किए। चेयरपर्सन डॉ. अंजना सिंह सेंगर ने विद्यार्थियों की मेहनत की सराहना की। सेपियन स्कूल अमेठी में सिद्धार्थ शुक्ला ने 94.8 फीसदी अंक पाकर पहला स्थान प्राप्त किया। तहसीलदार नेहा राजवंशी ने उनका उत्साहवर्धन किया।
भेंटुआ के सरस्वती शिक्षा मंदिर ग्राम भारती में कृतिका सिंह ने 94 फीसदी अंक के साथ शीर्ष स्थान पाया। उज्ज्वल यादव ने 93 फीसदी और रुद्र प्रताप सिंह ने 91 फीसदी अंक अर्जित किए। सैनिक स्कूल कौहार के 85 विद्यार्थियों में 33 ने 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए। समीर कुमार ने 98.80 फीसदी अंक पाकर शीर्ष स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल सतबीर सिंह ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। इंडोराम पब्लिक स्कूल, एसजेएस स्कूल और भारद्वाज एकेडमी के विद्यार्थियों ने भी 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। कई विद्यार्थियों ने 95 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त कर जिले में अपनी पहचान बनाई।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X