फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Clouds gathered, and the light drizzle made the weather delightful.

Amethi News: बादल छाए, रिमझिम से मौसम हुआ सुहाना

Wed, 19 Aug 2026 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 19 Aug 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Clouds gathered, and the light drizzle made the weather delightful.
अमेठी सिटी। मौसम ने मंगलवार को करवट ली। सोमवार रात से शुरू हुई रिमझिम बारिश मंगलवार को भी रुक-रुककर होती रही। दिनभर बादल छाए रहे और बूंदाबांदी के चलते तापमान में नरमी रही। उमस से परेशान लोगों को बारिश से राहत मिली। हालांकि, लगातार बूंदाबांदी से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगह कीचड़ व जलभराव की स्थिति बन गई।
विज्ञापन


सुबह से ही आसमान बादलों से ढका रहा। बीच-बीच में हुई बारिश से सड़कों पर आवाजाही प्रभावित हुई। ककवा मार्ग पर पुलिस लाइन के पास जलभराव होने से राहगीरों और बाइक सवारों को परेशानी हुई। ग्रामीण क्षेत्रों के कच्चे रास्तों पर कीचड़ और फिसलन बढ़ गई।
विज्ञापन


बारिश के कारण बाजारों में भी चहल-पहल सामान्य दिनों की तुलना में कम रही। दुकानदार ग्राहकों का इंतजार करते नजर आए। स्कूल जाने वाले बच्चे छाता और रेनकोट लेकर घरों से निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 82 और न्यूनतम 64 प्रतिशत रही। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमर नाथ मिश्र ने बताया कि अगले 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed