सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Congress leaders confined to their homes ahead of the Assembly gherao.

Amethi News: विधानसभा घेराव से पहले ही कांग्रेस नेताओं को घरों में रोका

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 15 Jun 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Congress leaders confined to their homes ahead of the Assembly gherao.
अमेठी में यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम सिंह को किया गया हाउस अरेस्ट। स्रोत: पार्टी
विज्ञापन
अमेठी। नीट पेपर लीक मामले को लेकर लखनऊ में प्रस्तावित विधानसभा घेराव से पहले शनिवार देर रात जिले के कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को उनके घरों में ही रोक दिया गया। नेताओं का आरोप है कि पुलिस उनके आवासों पर पहुंची और उन्हें बाहर निकलने से मना कर दिया, जिससे रविवार के कार्यक्रम में शामिल होने की उनकी योजना विफल हो गई।



एनएसयूआई ने नीट पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली में कथित गड़बड़ियों के विरोध में विधानसभा घेराव का कार्यक्रम तय किया था। इसमें शामिल होने के लिए अमेठी से भी कार्यकर्ता और पदाधिकारी लखनऊ जाने वाले थे, लेकिन कार्यक्रम से पहले ही कई नेताओं के आवासों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शुभम सिंह को उनके घर पर ही रोक दिया गया। कांग्रेस नेता प्रांजल तिवारी, राजू ओझा और हनुमत विश्वकर्मा सहित कई अन्य नेताओं को भी घर से बाहर नहीं निकलने दिया गया। नेताओं के अनुसार उन्हें कोई लिखित आदेश नहीं दिखाया गया।
विज्ञापन

कांग्रेस ने इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया है।


प्रांजल तिवारी ने कहा कि छात्र और युवा नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर न्याय की मांग कर रहे हैं। ऐसे में शांतिपूर्ण विरोध से पहले नेताओं को रोकना सर्वथा अनुचित है। उन्होंने स्पष्ट किया कि छात्रों के हितों से जुड़े मुद्दों पर पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed