सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Consumers are upset due to non-availability of domestic gas cylinders.

Amethi News: घरेलू गैस सिलिंडर न मिलने से उपभोक्ता परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 09 Mar 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Consumers are upset due to non-availability of domestic gas cylinders.
विज्ञापन
बाजारशुकुल। घरेलू गैस सिलिंडर की कमी से उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। विकासखंड बाजारशुकुल की 54 ग्राम पंचायतों के लोग सिलिंडर लेने के लिए गैस एजेंसियों के चक्कर लगा रहे हैं। कई उपभोक्ताओं को सिलिंडर न मिलने से खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
Trending Videos



महोना पश्चिम स्थित इंडेन गैस एजेंसी के संचालक रामशंकर मौर्य ने बताया कि एजेंसी को 342 सिलिंडर मिले थे। सभी सिलिंडर उपभोक्ताओं में वितरित हो चुके हैं। नई मांग भेज दी गई है, मगर अभी तक सिलिंडर नहीं मिले हैं। मांग के अनुसार सिलिंडर न मिलने से फिलहाल वितरण बंद है। उन्होंने बताया कि हाल में घरेलू गैस सिलिंडर के दाम में 60 रुपये की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



फुंदनपुर स्थित जय दुर्गा भारत गैस एजेंसी के संचालक हेमंत सिंह ने बताया कि दो दिन से एजेंसी पर सिलिंडर उपलब्ध नहीं हैं। मांग भेज दी गई है, मगर सिलिंडर न मिलने से वितरण शुरू नहीं हो सका है। सिलिंडर उपलब्ध होते ही वितरण शुरू होगा। मवैया रहमतगढ़ स्थित प्रज्ञा गैस एजेंसी के संचालक सोहनलाल ने बताया कि एजेंसी को 342 सिलिंडर मिले हैं। उपलब्ध सिलिंडरों का वितरण किया जा रहा है। मांग अधिक होने से कई उपभोक्ताओं को इंतजार करना पड़ रहा है।


महोना के उपभोक्ता अताउल्ला ने बताया कि तीन-चार दिन से सिलिंडर लेने के लिए एजेंसी आ रहे हैं, मगर हर बार खाली लौटना पड़ रहा है। हियात बैश गांव की लाभार्थी रूबी ने बताया कि दो-तीन दिन से सिलिंडर लेने का प्रयास कर रही हैं, मगर अभी तक सिलिंडर नहीं मिला है। पूर्ति निरीक्षक खुशबू ने बताया कि सिलिंडर की कोई कमी नहीं है। एजेंसी पर सिलिंडर नहीं होने की जानकारी नहीं है। मामले की जांच कराते हुए आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed