सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   E-lottery for second phase application today

Amethi News: दूसरे चरण के आवेदन की ई लॉटरी आज

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 09 Mar 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
E-lottery for second phase application today
विज्ञापन
अमेठी। शिक्षा के अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए दूसरे चरण में सात मार्च तक हुई आवेदन प्रक्रिया में बीईओ स्तर से 523 पात्र मिले हैं। सोमवार को ई लाॅटरी होगी और 11 मार्च को स्कूल आवंटित किए जाएंगे।
Trending Videos



आरटीई के तहत पहले चरण में आवेदन प्रक्रिया संग 681 बच्चों को ई लॉटरी के माध्यम से स्कूल आवंटित हो चुके हैं। दूसरे चरण में जिले की सभी 13 ब्लॉकों से 1309 आवेदन मिले हैं। बीईओ स्तर की जांच में 786 आवेदन निरस्त हुए हैं। वहीं 523 आवेदन सही पाए गए जो जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेजे गए हैं। सोमवार को मिले पात्रों की ई लॉटरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



बीएसए संजय तिवारी ने बताया कि ई लाॅटरी के बाद 11 मार्च को स्कूल आवंटित किए जाएंगे। बताया कि तीसरे चरण के आवेदन 12 मार्च से 25 मार्च तक लिए जाएंगे। इन आवेदनों का सत्यापन ब्लॉक स्तर पर किया जाएगा। आवेदन के इच्छुक छात्र और छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट https://rte25.upsdc.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। आरटीई के तहत प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए अभिभावक व बच्चे का आधार कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र, मौजूदा समय की फोटो, आय, निवास व जाति प्रमाणपत्र के अलावा दिव्यांग प्रमाणपत्र (जिसके लिए लागू हो) जैसे दस्तावेज देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed