सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Trains become crowded after Holi, making it difficult to get a seat.

Amethi News: होली के बाद ट्रेनों में बढ़ी भीड़, सीट मिलना मुश्किल

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 09 Mar 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Trains become crowded after Holi, making it difficult to get a seat.
 गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर  मौजूद यात्री। संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। होली का अवकाश खत्म होते ही बाहर काम करने वाले लोग अपने गंतव्य की ओर लौटने लगे हैं। रविवार को गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ नजर आई। दिल्ली, मुंबई, सूरत सहित अन्य शहरों की ओर जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने से ट्रेनों में सीट मिलना मुश्किल हो गया है।
Trending Videos



गौरीगंज रेलवे स्टेशन की टिकट खिड़की पर सुबह से ही यात्रियों की लंबी कतार लगी रही। कई यात्रियों को टिकट तो मिला, मगर वेटिंग सूची में होने के कारण सीट कन्फर्म नहीं हो सकी। कन्फर्म टिकट वाले डिब्बों में भी भीड़ दिखाई दी। जनरल कोच में स्थिति और ज्यादा भीड़भाड़ वाली रही। अधिक भीड़ के कारण कई यात्रियों को जनरल डिब्बों में खड़े होकर सफर करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन



दिल्ली जाने के लिए पहुंचे रामप्रकाश, संदीप कुमार और मंगलदेव ने बताया कि काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में टिकट बुक कराया था, मगर सीट कन्फर्म नहीं हो सकी। काम पर समय से पहुंचना जरूरी है, इसलिए जनरल कोच में यात्रा करनी पड़ रही है। रविवार को अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस, पद्मावत एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, इंटरसिटी, नीलांचल एक्सप्रेस, मालदा टाउन साप्ताहिक, गरीब रथ और भोपाल-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस के स्लीपर कोच यात्रियों से भरे नजर आए।


गौरीगंज स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि त्योहार के बाद यात्रियों की संख्या बढ़ी है। प्लेटफॉर्म पर निगरानी रखी जा रही है। जरूरत पड़ने पर ट्रेन को कुछ देर अतिरिक्त रुकवाने के बाद रवाना किया जा रहा है, ताकि यात्रियों को चढ़ने में सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed