सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   25 Anganwadi workers honored

Amethi News: 25 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 09 Mar 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
25 Anganwadi workers honored
विज्ञापन
अमेठी सिटी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विकास भवन सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण हुआ। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि की उपस्थिति में महिलाओं और कार्मिकों को सम्मानित किया गया।
Trending Videos




जिला पंचायत अध्यक्ष ने नवनियुक्त मुख्य सेविका शालिनी को नियुक्ति पत्र दिया। बाल विकास विभाग की नौ मुख्य सेविकाओं को स्मृति चिह्न और उपहार पैकेट देकर सम्मानित किया गया। इनमें साधना शुक्ला, संगीता यादव, सोमवती, नेहा उपाध्याय, संगीता, प्रगति जायसवाल, अर्चना यादव, वंदना विश्वकर्मा और प्रीतिमा शामिल थीं। महिला कल्याण विभाग की रुचि सिंह, बेबी सिंह, प्रकरण कार्यकर्ता ममता यादव, नीरज पांडेय और रीता सिंह को भी प्रशस्ति पत्र मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाल कल्याण समिति की सदस्य जान्हवी गुप्ता, सहायक लेखाकार और संगणक प्रचालक स्वाति सिंह को भी सम्मान मिला। इसके अतिरिक्त 25 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं का सम्मान समाज की प्रगति की मजबूत नींव है। उन्होंने महिला सशक्तीकरण को सामाजिक परिवर्तन का आधार बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed