सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Consumers in villages are upset over gas booking after 45 days

Amethi News: गांवों में 45 दिन बाद गैस बुकिंग से उपभाेक्ता नाराज

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 17 Mar 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Consumers in villages are upset over gas booking after 45 days
विज्ञापन
अमेठी सिटी। एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था में किए गए नए बदलाव ने उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ा दी है। नए प्रावधान के अनुसार शहरी क्षेत्र में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में 45 दिन बाद ही रसोई गैस सिलिंडर की बुकिंग संभव होगी। बुकिंग के दो से तीन दिन बाद सिलिंडर उपलब्ध कराने की व्यवस्था तय की गई है।
Trending Videos




ग्रामीण उपभोक्ताओं का कहना है कि अब गैस बुकिंग की अवधि में 20 दिन का अंतर नई परेशानी खड़ी करेगा। अशोक पासवान ने कहा कि ग्रामीण इलाकों के साथ कई क्षेत्रों में असमानता महसूस होती है। गैस बुकिंग की अवधि बढ़ने से यह अंतर और बढ़ेगा। सागर पाठक का कहना है कि गैस की कमी नहीं बताई जा रही, फिर भी 45 दिन बाद बुकिंग का नियम समझ से परे है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सूरज शुक्ल के अनुसार सामान्य परिवार में एक सिलिंडर लगभग 20 से 25 दिन में खत्म हो जाता है। ऐसे में 45 दिन की अवधि के कारण बीच का समय निकालना मुश्किल हो सकता है। सगीर ने बताया कि रमजान के महीने में गैस की जरूरत ज्यादा रहती है, ऐसे समय में लंबी अवधि का नियम लोगों की दिक्कत बढ़ा सकता है।

उपभोक्ताओं ने बुकिंग की समय सीमा पहले की तरह 25 दिन करने की मांग की है। जिला पूर्ति अधिकारी शशिकांत ने बताया कि घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत नहीं है। खपत से अधिक मांग होने के कारण कुछ दिक्कत आ रही है। फिलहाल शहर में 25 दिन और गांवों में 45 दिन बाद बुकिंग की व्यवस्था लागू की गई है।


वहीं जिला पूर्ति अधिकारी शशिकांत का कहना है कि घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत नहीं है। खपत से ज्यादा मांग होने की वजह से कुछ दिक्कत आ रही है। अभी शहर में 25 दिन बाद और गांवों में 45 दिन बाद सिलिंडर बुक होगा।



बिना बुकिंग और ओटीपी के सिलिंडर नहीं मिलेगा

नवरात्र और ईद के मद्देनजर कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। दो पालियों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी गैस एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि रिफिल वितरण ओटीपी सत्यापन के बाद ही किया जाए। एजेंसियों को प्रतिदिन उपलब्ध स्टॉक की सूचना नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित करने और बुकिंग, ओटीपी तथा ई-केवाईसी से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए हेल्प डेस्क बनाने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed