{"_id":"69c03ffa65bb8ac3d30259a7","slug":"standing-in-line-since-3-am-still-empty-handed-amethi-news-c-96-1-ame1002-161521-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: रात तीन बजे से लगते लाइन में... फिर भी खाली हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: रात तीन बजे से लगते लाइन में... फिर भी खाली हाथ
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 23 Mar 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
अमेठी शहर स्थित गैस एजेंसी पर लाइन में लगे उपभोक्ता। संवाद
विज्ञापन
अमेठी। रसोई गैस की कमी ने आम उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ा दी है। स्थिति ऐसी बन गई है कि लोग रात तीन बजे से ही गैस एजेंसियों के बाहर कतार में खड़े हो रहे हैं, फिर भी कई उपभोक्ताओं को सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है।
रविवार दोपहर करीब 12:20 बजे शहर के दुर्गापुर रोड स्थित प्रकाश गैस सर्विस के गोदाम पर बड़ी संख्या में उपभोक्ता पहुंचे। सुबह से ही लंबी लाइन लगी रही। कई घंटे इंतजार के बाद भी अधिकतर लोगों को गैस नहीं मिल सकी। एक खेप पहुंची, मगर उससे कई गुना ज्यादा लोग पहले से मौजूद रहे। सीमित संख्या में ही सिलिंडर वितरित हुए, बाकी लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा।
एजेंसी की तरफ से स्पष्ट जानकारी न मिलने से लोगों में असंतोष और बढ़ गया। ठेंगहा निवासी बबलू यादव ने बताया कि रात तीन बजे से लाइन में लगे रहे, फिर भी खाली हाथ लौटना पड़ा। महेश मिश्र ने कहा कि घर में भोजन बनाना मुश्किल हो गया है। लकड़ी की भी व्यवस्था नहीं है, ऐसे में परिवार के सामने समस्या खड़ी हो गई है।
शौर्य कुमार ने बताया कि दो दिन से लगातार लाइन में लग रहे हैं। हर बार सिलिंडर खत्म होने की बात कहकर लौटा दिया जाता है। सतीश कुमार ने कहा कि 14 किलोमीटर दूर से आए और रात से कतार में खड़े रहे, फिर भी सिलिंडर नहीं मिल सका।
रीना देवी ने बताया कि दो दिनों से प्रयास कर रही हैं, हर बार निराशा मिल रही है। सुनीता देवी ने कहा कि गैस न मिलने से परिवार को परेशानी हो रही है, चूल्हे का सहारा लेना पड़ रहा है। अन्य उपभोक्ताओं ने भी इसी तरह की समस्या बताई। उपभोक्ताओं ने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है।
Trending Videos