{"_id":"69dfe65f3ebf40286404960b","slug":"dcm-collided-with-the-vehicle-ahead-driver-died-amethi-news-c-96-1-ame1002-163430-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: आगे चल रहे वाहन से भिड़ी डीसीएम, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: आगे चल रहे वाहन से भिड़ी डीसीएम, चालक की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 16 Apr 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाजारशुकुल। अमरोहा के हसनपुर के सियाली जागीर गांव निवासी डीसीएम चालक मोहम्मद अली (32) की बुधवार को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में साथ मौजूद खलासी मोहम्मद आजम (33) घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार मोहम्मद अली लखनऊ से गाजीपुर दिशा में डीसीएम पर केला लादकर ले जा रहा था। बाजार शुकुल में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सेवरा गांव के पास आगे चल रहे वाहन से डीसीएम की भिड़ंत हो गई। हादसे में वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। यूपीडा कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त डीसीएम में फंसे चालक व खलासी को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाजारशुकुल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद चालक मोहम्मद अली को मृत घोषित कर दिया।
गंभीर रूप से घायल खलासी मोहम्मद आजम को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि हादसे की जानकारी के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X