सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   अमेठी में तैयारियां पूरी, कल से शुरू होगी होमगार्ड भर्ती परीक्षा

अमेठी में तैयारियां पूरी, कल से शुरू होगी होमगार्ड भर्ती परीक्षा

Bhupendra Singh Bhupendra Singh
Updated Fri, 24 Apr 2026 05:45 PM IST
अमेठी में तैयारियां पूरी, कल से शुरू होगी होमगार्ड भर्ती परीक्षा
अमेठी में नकल विहीन होमगार्ड भर्ती परीक्षा को संपन्न कराए जाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार से आठ केंद्रों पर परीक्षा शुरू हो रही है। प्रति पाली में 2640 अभ्यर्थी शामिल होंगे। 700 से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन से निगरानी की जाएगी। सोशल मीडिया पर भी निगरानी की जा रही है। होमगार्ड भर्ती परीक्षा में जिले के आठ केंद्रों पर तीन दिन में कुल छह पालियों की परीक्षा में 15,840 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों को प्रवेश सघन चेकिंग के साथ ही बायोमेट्रिक हाजिरी के बाद मिलेगा। परीक्षार्थी सिर्फ प्रवेश पत्र, आधार व पेन ही अंदर ले जा सकेंगे। सकुशल परीक्षा संपन्न कराए जाने के लिए 700 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। जहां 480 परीक्षार्थी हैं वहां पर दो इंस्पेक्टर संग दरोगा व 15 आरक्षी लगाए गए हैं। वहीं 240 परीक्षार्थियों वाले केंद्र पर एक इंस्पेक्टर, दरोगा व आठ आरक्षी लगाए गए हैं। इसके अलावा सेंटरों पर परीक्षार्थियों की चेकिंग के लिए 10 से पांच पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी संग ड्रोन कैमरे की भी व्यवस्था की गई है। पुलिस लगातार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर निगरानी कर रही है। इसके अलावा प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक, सहायक केंद्र व्यवस्थापक, उपकेंद्र व्यवस्थापक, सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनाती है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि गांधी इंटर कॉलेज कोरारी लक्षणशाह, गोपाल इंटर कॉलेज पंडरी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अमेठी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गौरीगंज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज शाहगढ़ में प्रत्येक पाली में 240-240 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। रणंजय इंटर कॉलेज गौरीगंज, रणवीर इंटर कॉलेज रामनगर अमेठी और आरआरपीजी कॉलेज अमेठी में प्रत्येक पाली में 480-480 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में दुकानें बंद रहेंगी। विशेषकर फोटो कॉपी, स्टेशनरी, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से संबंधित दुकानें बंद रहेंगी। एएसपी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि परीक्षा को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए पर्याप्त पुलिस फोर्स लगाई गई है। लगातार निगरानी के लिए टीमें लगाई गई हैं। कहा कि परीक्षा की शुचिता व माहौल बिगाड़ने संग अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Meerut: सेंट्रल मार्केट पहुंचे सांसद अरुण गोविल, महिलाओं की आंखें हुई नम; बोले– सरकार आपके साथ है

24 Apr 2026

Jammu: ड्रग की कमाई से बने अवैध निर्माणों पर बड़ी कार्रवाई, इंद्र नगर में अवैध ढांचे ध्वस्त

24 Apr 2026

फिरोजपुर छावनी रेलवे स्टेशन बम से उड़ाने की धमकी के बाद चेकिंग शुरू

पठानकोट में मंत्री लालचंद कटारूचक ने स्कूलों में 48 लाख रुपये के विकास कार्य का किया उद्घाटन

24 Apr 2026

राजीव नगर में बड़ी कार्रवाई: महिला ड्रग तस्करों के घरों पर बुलडोजर

24 Apr 2026
विज्ञापन

मोगा पुलिस ने चलाया कासो ऑपरेशन, ड्रग हॉटस्पॉट और संदिग्ध स्थानों पर की चेकिंग

24 Apr 2026

Kangra: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दाड़ी में अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम आयोजित

24 Apr 2026
विज्ञापन

चंदाैली में मुठभेड़, बदमाश गिरफ्तार; VIDEO

24 Apr 2026

शासकीय बेशकीमती जमीन पर अवैध कब्जा, मामले की जानकारी देते तहसीलदार बृजेंद्र कुमार

24 Apr 2026

Video: गाजियाबाद में महिला के गले से मंगलसूत्र झपटा, बाइक सवार बदमाश फरार; CCTV फटेज में कैद वारदात

24 Apr 2026

फर्रुखाबाद: शादी में बाउंसरों ने की हर्ष फायरिंग, दुल्हन के जीजा को लगी गोली; कानपुर रेफर

24 Apr 2026

चंडीगढ़ सेक्टर 16 के स्कूल में पुलिस की पाठशाला का आयोजन

24 Apr 2026

रेवाड़ी में हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, तीन वाहन आपस में टकराए; कैंटर चालक गंभीर, लगा जाम

24 Apr 2026

अजनाला में दर्ज मामले में सांसद अमृतपाल सिंह की वीसी के जरिए पेशी

24 Apr 2026

पठानकोट में मामूली तकरार ने लिया हिंसक रूप, पिता-पुत्र पर तेजधार हथियारों से हमला, गंभीर घायल

24 Apr 2026

VIDEO: जेटीआरआई में न्यायिक सेवा स्पोर्ट्स मीट का शुभारंभ

24 Apr 2026

अमृतसर के गुरु वाली में 10 कनाल जमीन को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, विवाद बढ़ा

24 Apr 2026

श्री हरमंदिर साहिब आने वाले परिवार से रिश्वत लेने के आरोप में ट्रैफिक पुलिस कर्मी सस्पेंड

24 Apr 2026

उन्नाव: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, एक की मौत और छह गंभीर रूप से घायल

24 Apr 2026

पठानकोट में आज ब्लैक आउट

24 Apr 2026

हुसैनीवाला बार्डर से सटे टेंडी वाला में सतलुज दरिया में नोचें बनाने का कार्य शुरू

फिरोजपुर शहर में श्रीमद् भागवत कथा आयोजित

VIDEO: टूटी रेलिंग से पुलिया के नीचे गिरा बाइक सवार, मौत

24 Apr 2026

कानपुर: नवीन गंगा पुल पर सुसाइड की कोशिश, सिपाही का पैर पकड़कर गिड़गिड़ाया युवक- मुझे मर जाने दो

24 Apr 2026

जालंधर में तस्कर के अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा

24 Apr 2026

400 फीट ऊंचे टेलीकॉम टावर से नीचे उतरे गुरजीत खालसा

24 Apr 2026

सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने क्रॉस वोटिंग करने वाले पांच विधायकों पर एक्शन को बताया सही

सुजुकी मोटर के सीईओ तोशीहिरो सुजुकी ने की सीएम नायब सैनी से मुलाकात

Ujjain: वैशाख अष्टमी पर श्री महाकाल दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, भस्म आरती में भक्तों ने किए दिव्य दर्शन

24 Apr 2026

Bareilly News: उर्स से पहले पुलिस ने ड्रोन उड़ाकर की छतों की जांच, देखें वीडियो

24 Apr 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed