सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Give up ego and adopt humility in life

Amethi News: जीवन में अहंकार त्यागकर अपनाएं विनम्रता

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 24 Apr 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Give up ego and adopt humility in life
विज्ञापन
बाजारशुकुल। पन्ही गांव स्थित मां कामाख्या धाम परिसर में आयोजित भागवत कथा के पांचवें दिन प्रवाचक सुरेंद्र महाराज ने श्रद्धालुओं को जीवन में अहंकार त्यागकर विनम्रता अपनाने का संदेश दिया। कहा कि अहंकार मनुष्य के पतन का कारण बनता है, जबकि भक्ति और विश्वास जीवन में स्थिरता और शांति प्रदान करते हैं।
Trending Videos



प्रवाचक ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए बताया कि ये लीलाएं निष्कपटता, प्रेम और सरलता का मार्ग दिखाती हैं। कहा कि मनुष्य को अपने जीवन में इन गुणों को अपनाकर सच्ची सफलता की ओर बढ़ना चाहिए। गोवर्धन पूजा प्रसंग का उल्लेख करते हुए बताया कि जब इंद्र के अहंकार से ब्रजवासी संकट में पड़े, तब भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाकर उनकी रक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह प्रसंग स्पष्ट करता है कि ईश्वर सदैव अपने भक्तों के साथ रहते हैं और अहंकार का अंत निश्चित होता है। उन्होंने प्रकृति के प्रति सम्मान और संरक्षण का भी संदेश दिया। कहा कि गोवर्धन पूजा हमें पर्यावरण के महत्व को समझने और उसकी रक्षा करने की प्रेरणा देती है। कथा के दौरान मुख्य यजमान समर बहादुर सिंह, जय सिंह, राजन सिंह, पुजारी बाबादीन, रिंकू पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed