सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Don't be discouraged by low marks, keep trying.

Amethi News: कम अंक से न हों निराश, जारी रखें प्रयास

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 24 Apr 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Don't be discouraged by low marks, keep trying.
विज्ञापन
अमेठी सिटी। परीक्षा में कम अंक आने या असफलता मिलने पर निराश होने की बजाय उसे सुधार का अवसर मानना चाहिए। सफलता लगातार प्रयास और मेहनत से ही मिलती है। जिले के अधिकारियों ने छात्रों को यही संदेश दिया है कि लक्ष्य तय कर पूरे मनोयोग से पढ़ाई करें, सफलता जरूर मिलेगी।
Trending Videos



एसडीएम प्रीति तिवारी ने कहा कि असफलता से घबराने के बजाय उसे चुनौती के रूप में लेना चाहिए। लोक सेवा आयोग की परीक्षा में पहले प्रयास में सफलता नहीं मिली, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।
विज्ञापन
विज्ञापन



दूसरे प्रयास में खंड विकास अधिकारी और तीसरे प्रयास में एसडीएम बनीं। लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कर निरंतर मेहनत करना ही सफलता की कुंजी है। जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज त्यागी ने बताया कि कम अंक या असफलता से हतोत्साहित नहीं होना चाहिए। उन्होंने अपनी पढ़ाई के साथ-साथ नौकरी करते हुए लक्ष्य हासिल किया।


बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय कुमार तिवारी ने कहा कि असफलता हमें अपनी कमियों को समझने और सुधारने का मौका देती है। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार द्विवेदी ने कहा कि अंक ही सब कुछ नहीं होते। वास्तविक सफलता ज्ञान और प्रतिभा के आधार पर मिलती है। उन्होंने छात्रों से कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर नियमित अध्ययन करें, सफलता जरूर मिलेगी।
छात्र निराश होने के बजाय दोगुने उत्साह के साथ आगे बढ़ें और अपने भविष्य को बेहतर बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed