सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Dead body of a youth found hanging from a tree

Amethi News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 04 Jun 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found hanging from a tree
विज्ञापन
राजफत्तेपुर। शिवरतनगंज के बसंतपुर लौली गांव निवासी हंसराज (35) का शव बुधवार सुबह संदिग्ध हालात में गांव के बाहर स्थित बाग में आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। हंसराज की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


श्रीराम ने बताया कि उनका बेटा हंसराज लखनऊ में रहकर दिहाड़ी मजदूरी करता था। मंगलवार शाम वह घर आया था। रात में लखनऊ वापस जाने की बात कहकर घर से निकला था। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने सूचना दी कि घर से करीब 500 मीटर दूर स्थित बाग में आम के पेड़ पर फंदे से उसका शव लटक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि हंसराज बाग तक कैसे पहुंचा और किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई, यह समझ से परे है। सूचना मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। थानाध्यक्ष दयाशंकर मिश्र ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। परिजनों की ओर से किसी पर आरोप नहीं लगाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos



हंसराज की मौत से परिवार में मातम पसरा है। पत्नी फूलमती का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटी गायत्री तथा बेटे रोहित और रोहन पिता की याद में बिलख रहे हैं। हंसराज के पिता श्रीराम गहरे सदमे में हैं। बच्चों और परिजनों की हालत देख गांव के लोगों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed