{"_id":"69e3d8fb9c4c8b88680dca98","slug":"dead-body-of-a-youth-found-in-a-well-suspicion-of-murder-amethi-news-c-96-1-ame1002-163707-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: कुएं में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: कुएं में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 19 Apr 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शाहगढ़। जायस के भीरा मोहना गांव निवासी चार दिन से लापता ज्ञानचंद्र (32) का शव संदिग्ध हालात में शनिवार को गांव के बाहर स्थित कुएं में मिला। परिजन हत्या की आशंका जता रहे है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
फूलचंद्र ने बताया कि उनका भाई ज्ञानचंद्र मूकबधिर था और एक व्यक्ति के खेत में गेहूं कटाई का काम करता था। 15 अप्रैल को वह अचानक लापता हो गया था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, मगर कोई जानकारी नहीं मिली। जिन लोगों के यहां वह काम करता था, उनसे भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी।
शनिवार को गांव के बाहर खेत के पास कुएं में एक शव उतराता दिखा। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकलवाया। फूलचंद्र ने आशंका जताई कि उनके भाई की हत्या कर शव कुएं में फेंका गया है। थानाध्यक्ष अमरेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों के अनुसार मृतक मूकबधिर होने के साथ मानसिक रूप से अस्वस्थ भी था। अभी तक किसी पर आरोप नहीं लगाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
ज्ञानचंद्र की मौत के बाद मां राजपता का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी दीपू और बेटा कार्तिक लुधियाना से घर लौट रहे हैं। पिता विन्ध्यादीन गमगीन हैं। भाई फूलचंद्र, सुशील और राजकुमार समेत परिजन शोक में डूबे हैं।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X