सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Devotees bowed their heads in reverence at the Goddess's shrine.

Amethi News: श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में टेका माथा

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 16 Jun 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Devotees bowed their heads in reverence at the Goddess's shrine.
 सिंहपुर के अहोरवा भवानी में दर्शन करते श्रद्धालु। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले के प्रमुख शक्तिपीठों में सोमवार को आस्था का उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही श्रद्धालुओं का रुख देवी मंदिरों की ओर रहा। विभिन्न शक्तिपीठों में दर्शन-पूजन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मातारानी के जयकारे लगाए।



गौरीगंज के राघीपुर स्थित दुर्गन भवानी धाम में श्रद्धालुओं ने माता को चुनरी, नारियल और टिकरी अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। परिसर स्थित शिव मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर भगवान शिव की आराधना की। मंदिर परिसर में लगे मेले में दिनभर चहल-पहल रही। प्रसाद, फल, खिलौने और खानपान की दुकानों पर लोगों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



कई श्रद्धालुओं ने शरबत और प्रसाद वितरण कर सेवाभाव का परिचय दिया। अमेठी के देवीपाटन मंदिर में भी दिनभर श्रद्धालुओं का आवागमन बना रहा। भक्तों ने विधिविधान से पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। संग्रामपुर के कालिकन धाम में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। महिलाओं ने चुनरी और नारियल अर्पित कर परिवार के कल्याण की कामना की। शिव मंदिर और गणेश देवतन मंदिर में भी विशेष पूजा-अर्चना की गई। मेले में पूजन सामग्री, प्रसाद और अन्य दुकानों पर अच्छी भीड़ रही।
विज्ञापन



सिंहपुर के अहोरवा भवानी धाम में दूरदराज क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। दिनभर मंदिर परिसर में भक्तों की आवाजाही बनी रही। श्रद्धालुओं की ओर से प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed