{"_id":"6a304bab6b64dbce4e073a05","slug":"x-ray-service-resumes-at-chc-after-36-days-amethi-news-c-96-1-ame1012-168333-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सीएचसी में 36 दिन बाद शुरू हुई एक्सरे सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सीएचसी में 36 दिन बाद शुरू हुई एक्सरे सेवा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 16 Jun 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमेठी। सीएचसी में 36 दिनों से बंद पड़ी एक्सरे सेवा सोमवार को फिर शुरू हो गई। लंबे समय से सेवा बंद रहने के कारण मरीजों को जांच के लिए जिला अस्पताल या निजी केंद्रों का सहारा लेना पड़ रहा था। एक्सरे सेवा बहाल होने से मरीजों ने राहत की सांस ली है।
सीएचसी में एक्सरे मशीन में तकनीकी खराबी आने के कारण सेवा बाधित थी। मामले को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही थीं। माइसिटी के शनिवार के अंक में प्रकाशित 34 दिनों से एक्सरे जांच बंद, मरीज परेशान शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और विभागीय अधिकारियों ने मशीन की आपूर्ति करने वाली कंपनी से संपर्क कर खराबी दूर कराने के निर्देश दिए।
सोमवार को कंपनी के टेक्नीशियन सीएचसी पहुंचे और कई घंटे तक मशीन की जांच व मरम्मत की। तकनीकी खराबी दूर होने के बाद दोपहर में मशीन का परीक्षण किया गया। परीक्षण सफल रहने पर एक्सरे सेवा फिर शुरू कर दी गई। सेवा बहाल होने के पहले ही दिन आठ मरीजों का एक्सरे किया गया।
विज्ञापन
सीएचसी अधीक्षक डॉ. सौरभ सिंह ने बताया कि मशीन में तकनीकी खराबी के कारण सेवा प्रभावित हुई थी। कंपनी के तकनीकी कर्मचारियों ने मशीन की मरम्मत कर दी है। अब एक्सरे सेवा नियमित रूप से संचालित होगी और मरीजों को जांच के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।