{"_id":"6994bf7cc041cb3e1007a9cd","slug":"dialysis-started-after-eight-days-in-the-district-hospital-amethi-news-c-96-1-ame1008-159055-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: जिला अस्पताल में आठ दिन बाद डायलिसिस शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: जिला अस्पताल में आठ दिन बाद डायलिसिस शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 18 Feb 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिला अस्पताल के डायलिसिस विभाग में आठ दिन बाद मरीजों को डायलिसिस सुविधा मिलनी शुरू हो गई है। मंगलवार को तीन शिफ्टों में करीब 21 मरीजों की डायलिसिस हुई। हालांकि अभी यूपीएस नहीं बना है।
बीते मंगलवार को विभाग में मशीनों में बिजली आपूर्ति के लिए लगा यूपीएस जल गया था, जिससे डायलिसिस की प्रक्रिया पूरी तरह बंद हो गई। सोमवार को विभाग में आए स्टेबलाइजर से कनेक्शन कर मशीनों का ट्रायल सफल होने के बाद मरीजों को फोन के माध्यम से बुलाया गया था। मंगलवार सुबह मरीजों के आने के बाद सात मशीनों पर तीन शिफ्टों में मरीजों की डायलिसिस शुरू की गई।
इस बीच डायलिसिस की तारीख लिए मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी। कई मरीजों को तीन से चार हजार रुपये खर्च कर निजी सेंटरों पर इलाज कराना पड़ा तो वहीं अन्य मरीजों को लखनऊ आदि शहरों की दौड़ लगानी पड़ी। विभाग के इंचार्ज अंकित शुक्ल ने बताया कि मरीजों की डायलिसिस शुरू हो गई है। अब पुराने मरीजों के अलावा नए मरीजों को तारीख दी जा रही है।
Trending Videos