{"_id":"6a32edc4986abed8600be374","slug":"digital-learning-will-be-implemented-in-every-classroom-of-council-schools-amethi-news-c-96-1-ame1002-168453-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: परिषदीय स्कूलों की हर कक्षा में होगी डिजिटल पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: परिषदीय स्कूलों की हर कक्षा में होगी डिजिटल पढ़ाई
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमेठी सिटी। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाई का ढंग बदलने जा रहा है। अब कक्षा छह से आठ तक के बच्चों को हर पाठ के दौरान कम से कम 10 मिनट डिजिटल माध्यम से पढ़ाया जाएगा। बच्चों को वीडियो, ई-सामग्री, प्रश्नोत्तरी और अन्य तकनीकी साधनों की मदद से विषय समझाए जाएंगे।
जिले में 1570 परिषदीय विद्यालय हैं, जिनमें करीब 1.32 लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। नई व्यवस्था लागू होने पर बड़ी संख्या में बच्चों को इसका लाभ मिलेगा। विभाग का मानना है कि चित्र, वीडियो और अन्य डिजिटल साधनों से पढ़ाई होने पर बच्चों की रुचि बढ़ेगी और विषयों को समझना आसान होगा।
शैक्षिक कैलेंडर में पढ़ाई के साथ शिक्षक दिवस, हिंदी दिवस, राष्ट्रीय पर्व और महापुरुषों की जयंती जैसे कार्यक्रमों के आयोजन का भी प्रावधान किया गया है। कक्षा एक से तीन तक के बच्चों का साप्ताहिक आकलन नियमित रूप से कराया जाएगा।
विज्ञापन
स्कूल नहीं आने वाले बच्चों के अभिभावकों से संपर्क कर उपस्थिति बढ़ाने का प्रयास भी होगा। अर्धवार्षिक परीक्षा का परिणाम प्रेरणा पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा। विद्यालयों में पुस्तकालय, खेलकूद, स्वच्छता और अन्य गतिविधियों पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
-- -- -- -- -- --
विद्यालयों को जारी हुए निर्देश
नए शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार सभी विद्यालयों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। पढ़ाई में डिजिटल साधनों के उपयोग से बच्चों की सीखने की क्षमता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।
-संजय तिवारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी