{"_id":"6a32ed1afe96f5fe800aae36","slug":"power-supply-system-crippled-by-outages-and-faults-amethi-news-c-96-1-ame1022-168463-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: कटौती व फॉल्ट से चरमराई बिजली आपूर्ति व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: कटौती व फॉल्ट से चरमराई बिजली आपूर्ति व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मुसाफिरखाना उपकेंद्र क्षेत्र में एचटी लाइन का तार टूटने से शुरू हुआ बिजली संकट बुधवार तक जारी रहा। फॉल्ट दुरुस्त करने के बाद आपूर्ति बहाल हुई, लेकिन पिंडारा फीडर और 33 केवी मेन लाइन में आई खराबी ने परेशानी और बढ़ा दी। जिले के कई क्षेत्रों में घंटों कटौती और ट्रिपिंग से उपभोक्ता परेशान रहे।
मंगलवार रात पूरे परवानी गांव के पास एचटी लाइन का तार टूट गया। इसके बाद सभी फीडरों की आपूर्ति बंद कर ऊर्जा निगम के कर्मचारी फाल्ट तलाशने में जुट गए। देर रात तार जोड़ने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल की गई। बुधवार सुबह छह बजे पिंडारा फीडर में तकनीकी खराबी आने से फिर आपूर्ति बाधित हो गई।
मरम्मत के बाद दोपहर में आपूर्ति चालू हुई, लेकिन 3:23 बजे 33 केवी मेन लाइन ब्रेकडाउन होने से कई क्षेत्रों की आपूर्ति फिर ठप हो गई। गौरीगंज में मंगलवार रात 8:40 बजे आपूर्ति बाधित हुई और रात 10:17 बजे बहाल हो सकी। पनियार क्षेत्र में रात 9:23 बजे बिजली गई, जो करीब तीन घंटे बाद लौटी।
विज्ञापन
शुकुलपुर उपकेंद्र क्षेत्र में रात 8:42 बजे आपूर्ति बंद हुई और रात 11:29 बजे बहाल हो सकी। जामों, जायस, तिलोई, सेमरौता, भादर, जगदीशपुर, बड़गांव और मऊ क्षेत्रों में भी चार से पांच घंटे तक कटौती और ट्रिपिंग की समस्या बनी रही।
जामों-मवई फीडर पर हर 10 मिनट में बिजली आने-जाने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। कपड़ा व्यापारी मोहम्मद शाहरुख, रामपाल, कृष्ण कुमार और लाल बहादुर सिंह ने बताया कि बार-बार बिजली बाधित होने से कारोबार और घरेलू कामकाज प्रभावित हुआ।
बुधवार को टाउन फीडर-दो की मरम्मत, रानी मार्केट में केबल फटने व बीआरओ कार्यालय के पास एबीसी केबल में खराबी के कारण शहर के कई हिस्सों में करीब एक-एक घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। अधिशासी अभियंता अभिषेक कुमार ने बताया कि स्थानीय स्तर पर कोई रोस्टर कटौती नहीं की गई है।