सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Firm on demands for arrest and compensation

Amethi News: गिरफ्तारी व मुआवजे की मांग पर अड़े

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 18 Jun 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Firm on demands for arrest and compensation
त्रिलोकपुर में रोते-बिलखते परिजन। -संवाद  
विज्ञापन
मुंशीगंज। त्रिलोकपुर गांव निवासी निर्मला (14) की करंट की चपेट में आने से हुई मौत के मामले में बुधवार को भी परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। परिवार के लोग आरोपी की गिरफ्तारी, आर्थिक सहायता, जमीन और कॉलोनी दिए जाने की मांग पर अड़े रहे। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार देर शाम शव घर पहुंचा था, जिसके बाद से परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं। बुधवार को दिनभर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी परिजनों को समझाने में जुटे रहे।


निर्मला की मां गुड्डी देवी का रो-रोकर बुरा हाल रहा। परिजनों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होगी, अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। निर्मला के चचेरे भाई शत्रुघ्न ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी और अन्य मांगें पूरी होने के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर शाम तक चली बातचीत के बाद भी परिजन अपनी मांगों पर अड़े रहे। खबर लिखे जाने तक एसडीएम अमेठी पंकज मिश्रा और सीओ शिव प्रताप परिजनों को समझाने में जुटे रहे, लेकिन परिजन मुंबई में रहने वाले निर्मला के भाई अभिनाश के आने के बाद ही अंतिम संस्कार करने की जिद पर अड़े रहे।
विज्ञापन



----------
किसान पर प्राथमिकी दर्ज, जांच शुरू
पुलिस ने रामदैयपुर निवासी किसान प्रशांत कुमार तिवारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोप है कि किसान ने अपने खेत के चारों ओर लगाए गए कंटीले तार में झटका मशीन के जरिये करंट प्रवाहित कर रखा था। बकरी चराने गई निर्मला उसी करंट की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। कोतवाल शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि निर्मला की मां की तहरीर पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed