{"_id":"6a339a750c095d007801e788","slug":"video-video-bhama-vavatha-ma-kasana-ka-hataya-paca-parajana-bha-ghayal-thara-rata-ghara-ma-ghasakara-hamal-2026-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: भूमि विवाद में किसान की हत्या, पांच परिजन भी घायल, देर रात घर में घुसकर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: भूमि विवाद में किसान की हत्या, पांच परिजन भी घायल, देर रात घर में घुसकर हमला
अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के दलशाहपुर सैदपुर गांव में भूमि विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। देर रात हुई मारपीट में किसान रामफली पाल (65) की मौत हो गई, जबकि परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बुधवार देर रात रामफली पाल के घर पर विवाद के दौरान लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला हुआ। हमले में रामफली पाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बचाने पहुंचे परिवार के अन्य सदस्य भी मारपीट की चपेट में आ गए। घायलों में अनारा पाल (60), सुनील पाल (35), किरन पाल (32), अनिकेत (10) समेत अन्य लोग शामिल हैं। घटना के दौरान घर के बाहर खड़ी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ हुई।
घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने रामफली पाल की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से बेहतर इलाज के लिए एम्स रायबरेली भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। अन्य घायलों का उपचार चल रहा है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मृतक के परिजनों की तहरीर पर कृष्ण कुमार सिंह, मंजू सिंह, शीतला सिंह, अतुल सिंह, शिरोमणि सिंह समेत अन्य लोगों के खिलाफ हत्या और मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही घटना में शामिल लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।