{"_id":"6a2efaffcd9cf26c6c06f92a","slug":"dr-dhananjay-becomes-abvp-district-head-for-the-third-consecutive-time-amethi-news-c-96-1-ame1012-168230-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: डॉ. धनंजय लगातार तीसरी बार बने एबीवीपी जिला प्रमुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: डॉ. धनंजय लगातार तीसरी बार बने एबीवीपी जिला प्रमुख
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 15 Jun 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमेठी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) काशी प्रांत के चार दिवसीय प्रांत अभ्यास वर्ग के समापन पर अमेठी और कुशभवनपुर विभाग के नए दायित्वों की घोषणा की गई। मिर्जापुर के लायंस स्कूल लाल डिग्गी में आयोजित वर्ग के अंतिम दिन यह घोषणा प्रांत अध्यक्ष डॉ. महेंद्र त्रिपाठी, प्रांत संगठन मंत्री आकाश गौर और प्रांत मंत्री शिवम सिंह की मौजूदगी में हुई।
घोषणा के अनुसार रणवीर रणंजय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के समाज शास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. धनंजय सिंह को लगातार तीसरी बार एबीवीपी अमेठी का जिला प्रमुख बनाया गया। हर्षित जायसवाल को जिला संयोजक और मांडवी मिश्रा को जिला छात्रा प्रमुख का दायित्व मिला। जिला संगठन मंत्री युवराज को कुशभवनपुर विभाग का संगठन मंत्री तथा तिलोई की रोली सिंह को विभाग छात्रा प्रमुख बनाया गया।
इसके अलावा डॉ. संतोष अंश को पुनः कुशभवनपुर विभाग प्रमुख, तेजस पांडेय को विभाग संयोजक और आदित्य पांडेय को अमेठी तहसील संयोजक नियुक्त किया गया। दायित्वों की घोषणा के बाद परिषद और संघ से जुड़े पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देकर उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।