{"_id":"69e279b8d09cd30aec041be2","slug":"electric-pole-damaged-due-to-collision-with-pickup-amethi-news-c-96-1-ame1024-163589-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पिकअप की टक्कर से विद्युत खंभा क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पिकअप की टक्कर से विद्युत खंभा क्षतिग्रस्त
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 17 Apr 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संग्रामपुर। जरौटा गांव में बृहस्पतिवार रात एक अनियंत्रित पिकअप सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से टकरा गई। घटना में पोल टूटकर सड़क पर गिर गया, जिससे आवागमन और बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से चला गया। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक चालक वहां से निकल चुका था। पोल गिरने से विद्युत तार सड़क पर आ गए, जिससे कुछ समय के लिए रास्ता भी अवरुद्ध हो गया। करीब एक घंटे तक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रही। सूचना पर लाइनमैन मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त तारों को सड़क से हटाकर व्यवस्था दुरुस्त की। इसके बाद टूटे पोल को हटाकर मार्ग साफ कराया गया और बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। मरम्मत के दौरान लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X