{"_id":"69efaf494455bf77b207715a","slug":"electric-shock-in-summer-amethi-news-c-96-1-ame1024-164410-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: गर्मी में बिजली दे रही झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: गर्मी में बिजली दे रही झटका
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 28 Apr 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गर्मी में अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिल रही है। दिन में बार-बार ट्रिपिंग और लोकल फॉल्ट के नाम पर आपूर्ति बाधित हो रही है। रात में तीन से चार घंटे बिजली गुल रहने से लोगों की नींद हराम हो गई है।
ऊर्जा निगम तय रोस्टर के अनुरूप आपूर्ति बनाए रखने में नाकाम दिख रहा है। शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्थिति बदतर है। कंट्रोल के निर्देश पर पहले से दो घंटे की कटौती चल रही है। इसके अतिरिक्त रुक-रुक कर एक से दो घंटे की और कटौती की जा रही है। रात में कई बार बिजली आने-जाने से लोगों की नींद प्रभावित हो रही है।
गौरीगंज के सराय भागमानी गांव निवासी रीता सिंह ने बताया कि रात में कई बार में बिजली कटौती हो रही है। ऐसे में गर्मी में नींद प्रभावित हो रही है। ग्राम प्रधान ललित सिंह ने बताया कि दिन में भी बार-बार ट्रिपिंग से गर्मी में राहत नहीं मिल रही है। पावर हाउस के अवर अभियंता इंद्रजीत ने बताया कि मुख्यालय के लिए 24 घंटे का रोस्टर निर्धारित है और उसी के अनुरूप आपूर्ति बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है। गर्मी के कारण खपत बढ़ने से ओवरलोड की समस्या उत्पन्न हो रही है, जिससे ट्रिपिंग और फॉल्ट की स्थिति बन रही है। जायस, बाजारशुक्ल और सिंहपुर क्षेत्र में भी कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं।
अघोषित कटौती से बढ़ी दिक्कत
संग्रामपुर। पीठीपुर पावर हाउस के अंतर्गत रविवार रात 8:53 बजे आपूर्ति बाधित हुई, जो करीब दो घंटे बाद बहाल हुई। रात 12:44 बजे फिर कटौती हुई। सोमवार को दिनभर रुक-रुक कर बिजली गुल होती रही। जिरहा-बड़गांव पावर हाउस के विश्व बैंक फीडर पर भी कई बार कटौती की गई, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी। ग्रामीण बृजेश मिश्र, शैलेंद्र सिंह और देवेंद्र सिंह ने बताया कि विश्व बैंक फीडर पर सबसे अधिक कटौती हो रही है। एक्सईएन गुरुबचन लाल भटनागर ने बताया कि इमरजेंसी रोस्टिंग और मरम्मत कार्य के कारण आपूर्ति प्रभावित रही है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X