{"_id":"69efb44c2e0e26dad2038c68","slug":"encroachment-removed-from-footpath-amethi-news-c-96-1-ame1012-164398-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: फुटपाथ से हटवाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: फुटपाथ से हटवाया अतिक्रमण
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 28 Apr 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
अमेठी कस्बे में अतिक्रमण हटवाते सीओ व अन्य।-संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमेठी। शहर में फुटपाथ तक फैलीं दुकानों, अतिक्रमण, जाम और मनमानी पार्किंग से बढ़ती परेशानी पर लगातार प्रकाशित खबरों का असर सोमवार को दिखा। संवाद न्यूज एजेंसी की ओर से लोगों की समस्याओं, व्यापारियों की राय और समाधान के बिंदुओं को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ और नगर पंचायत, राजस्व टीम तथा पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया।
अभियान के दौरान गांधी चौक से ककवा मार्ग तक फुटपाथ तक फैला अतिक्रमण हटवाया गया। दुकानों के सामने बढ़ाए गए काउंटर, टिनशेड, बैनर और अन्य अवरोध हटाए गए। 53 दुकानों के सामने से अतिक्रमण हटवाया गया, जबकि 13 दुकानदारों को तीन दिन के भीतर व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा सड़क पर गलत ढंग से खड़ीं 27 गाड़ियों का चालान किया गया।
दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि फुटपाथ पर किसी प्रकार का सामान न रखें। तय समय में इसका पालन न होने पर सामान जब्त किया जाएगा। कार्रवाई के बाद मुख्य मार्ग पर यातायात में सुधार दिखाई दिया। जहां पहले वाहन रेंगते हुए निकलते थे, वहीं अब आवाजाही अपेक्षाकृत सुचारु रही। स्थानीय लोगों ने राहत जताते हुए अभियान आगे भी जारी रखने की उम्मीद व्यक्त की।
स्थायी व्यवस्था भी जरूरी
सेवानिवृत्त शिक्षक विजय कुमार ने कहा कि ऐसे अभियान सराहनीय हैं, लेकिन इसका प्रभाव तभी स्थायी होगा जब नियमित निगरानी, पार्किंग की समुचित व्यवस्था और स्पष्ट नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। तभी शहर को जाम और अव्यवस्था से स्थायी राहत मिल सकेगी। स्थायी व्यवस्था भी जरूरी है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X