{"_id":"69dfe715250b627ef0000408","slug":"enroll-children-in-school-amethi-news-c-96-1-ame1020-163431-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: स्कूल में बच्चों का कराएं नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: स्कूल में बच्चों का कराएं नामांकन
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 16 Apr 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शाहगढ़। स्कूल चलो अभियान के तहत परिषदीय विद्यालयों में नामांकन कराने और शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विकासखंड भेंटुआ में बुधवार को रैली निकाली गई। खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार यादव के नेतृत्व में ब्लॉक संसाधन केंद्र से रैली की शुरुआत हुई, जिसमें विकासखंड की 47 ग्राम पंचायतों के विद्यालयों ने भाग लिया। इस दौरान अभिभावकों से स्कूलों में बच्चों का नामांकन कराने की अपील की गई।
रैली में प्रत्येक ग्राम पंचायत से एक ई रिक्शा शामिल हुआ। इन्हें बैनर, गुब्बारों और फूल-मालाओं से सजाया गया था। हर वाहन में चार बच्चे और दो शिक्षक मौजूद रहे। बच्चे स्लोगन और ध्वनि यंत्रों के माध्यम से शिक्षा का संदेश दे रहे थे। सुबह नौ बजे रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
रैली बीआरसी भेंटुआ से निकलकर टिकरी चौराहा, ग्वाल चौराहा, भीमी और कनकापुर होते हुए उच्च प्राथमिक विद्यालय भेंटुआ पहुंची। रास्ते में कंपोजिट विद्यालय नौगिरवा, प्राथमिक विद्यालय पूरे गोसाईं, मठिया, कनकापुर और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने मानव शृंखला बनाकर स्वागत किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय भेंटुआ में बच्चों ने भोजन किया।
इसके बाद रैली पिंडोरिया, कड़ेरगांव और थौरा होते हुए आगे बढ़ी। इस दौरान एआरपी विनय कुमार पांडेय, राजीव साहू, राकेश विक्रम कश्यप, विवेक मिश्र, अमन चौरसिया, महेंद्र जायसवाल, राजीव गुप्ता, संजय पांडेय आिद मौजूद रहे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X