{"_id":"69ac6fc33fc1957cee04cd96","slug":"faces-lit-up-after-seeing-the-easy-social-science-question-paper-amethi-news-c-96-1-ame1002-160349-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सामाजिक विज्ञान का आसान प्रश्नपत्र देख खिले चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सामाजिक विज्ञान का आसान प्रश्नपत्र देख खिले चेहरे
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 08 Mar 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज के जवाहर नवोदय विद्यालय से परीक्षा देकर निकलतीं छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। सीबीएसई की 10वीं के सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा के साथ शनिवार को बोर्ड परीक्षा समाप्त हो गई। गौरीगंज स्थित पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय के परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते ही परीक्षार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। अंतिम पेपर खत्म होने के बाद विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली और मित्रों के साथ परीक्षा का अनुभव साझा किया।
परीक्षा केंद्र के बाहर उत्साह का माहौल दिखाई दिया। कई छात्र पेपर पर चर्चा करते नजर आए तो कुछ ने परीक्षा समाप्त होने की खुशी में एक-दूसरे को बधाई दी। अधिकांश विद्यार्थियों ने प्रश्नपत्र को आसान बताया। विद्यार्थियों का कहना था कि प्रश्न पाठ्यक्रम से ही आए थे, इसलिए उत्तर लिखने में ज्यादा कठिनाई नहीं हुई। छात्र वैभव कसौधन ने बताया कि प्रश्नपत्र सहज था। सभी प्रश्न पढ़े हुए थे, इसलिए उत्तर लिखने में कोई परेशानी नहीं हुई।
प्रिया गुप्ता ने बताया कि कुल मिलाकर पेपर अच्छा रहा, हालांकि राजनीति विज्ञान से जुड़े कुछ प्रश्नों को समझने में थोड़ी कठिनाई हुई। शिवम मौर्या, तरुण कुमार, महक यादव, अंतिमा और आराध्या मिश्रा सहित कई विद्यार्थियों ने कहा कि उनकी परीक्षा अच्छी हुई है और अच्छे अंक मिलने की उम्मीद है। प्राचार्य प्रदीप सिंह ने बताया कि बोर्ड परीक्षा समाप्त हो गई है। अब उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के बाद परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा।
Trending Videos