{"_id":"69ac6f7b28c25f797507181d","slug":"road-tender-worth-rs-1250-crore-cancelled-after-complaint-amethi-news-c-96-1-ame1002-160390-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: शिकायत के बाद 12.50 करोड़ की सड़कों का टेंडर निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: शिकायत के बाद 12.50 करोड़ की सड़कों का टेंडर निरस्त
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 08 Mar 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। जनपद में 12.50 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित सड़कों के नवीनीकरण का टेंडर शिकायत के बाद निरस्त कर दिया गया है। टेंडर प्रक्रिया में अनियमितता और पक्षपात के आरोप सामने आने पर लोक निर्माण विभाग ने दोबारा टेंडर प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी शुरू कर दी है।
लोक निर्माण विभाग ने अमेठी विधानसभा क्षेत्र की 53 और गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र की 38 सड़कों के नवीनीकरण का प्रस्ताव तैयार किया था। कुल 91 सड़कों की मरम्मत और नवीनीकरण होना है। इनमें कई सड़कों की हालत लंबे समय से जर्जर है।
जानकारी के अनुसार गौरीगंज में टेंडर खोलने के लिए पहले एक तिथि तय की गई थी, मगर विवाद सामने आने के बाद प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। बाद में 24 फरवरी को नई तिथि तय हुई, लेकिन उस दिन भी टेंडर नहीं खोले गए। लगातार तिथि तय होने और फिर टलने से पूरे मामले पर सवाल उठने लगे। इसी बीच एक ठेकेदार ने मुख्यमंत्री से शिकायत कर आरोप लगाया कि टेंडर प्रक्रिया में पहले से सेटिंग कर ली गई है।
शिकायत में कहा गया कि एक खास फर्म को काम दिलाने की तैयारी चल रही है। अन्य फर्मों को बाहर रखने के उद्देश्य से प्रक्रिया टाली जा रही है। शिकायतकर्ता ने कुछ अन्य फर्मों के पुराने कार्यों की गुणवत्ता और प्रक्रिया पर भी आपत्ति जताई है। उन कार्यों की जांच कराने की मांग भी उठाई गई है। पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच और पारदर्शी ढंग से टेंडर प्रक्रिया पूरी करने की मांग की गई है। शिकायत सामने आने के बाद लोक निर्माण विभाग ने मौजूदा टेंडर निरस्त कर दिए हैं।
Trending Videos