सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Bhagwat Katha liberates one from worldly bondages

Amethi News: सांसारिक बंधनों से मुक्ति दिलाती है भागवत कथा

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 08 Mar 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Bhagwat Katha liberates one from worldly bondages
.संग्रामपुर के टीकरमाफी बाजार में भागवत कथा सुनते श्रद्धालु।स्रोत-आयोजक
विज्ञापन
अमेठी सिटी। भागवत कथा सांसारिक बंधनों से मुक्ति दिलाती है, साथ ही जीवन का कल्याण करती है। ये बातें संग्रामपुर के टीकरमाफी बाजार में भागवत कथा के दूसरे दिन अयोध्या से पधारे प्रवाचक स्वामी राघवेंद्राचार्य ने कहीं।
Trending Videos



प्रवाचक ने श्रीमद्भागवत महापुराण के महात्म्य, परीक्षित उपाख्यान और शुकदेव जी के आगमन का वर्णन किया। भक्ति, ज्ञान और वैराग्य पर जोर देते हुए बताया कि कृष्ण कथा जीवन का कल्याण करती है। बताया कि राजा परीक्षित ने कलयुग के प्रभाव में आकर शमीक ऋषि के गले में मृत सांप डाल दिया, जिसके बाद ऋषि के पुत्र ने उन्हें सात दिन में मरने का श्राप दे दिया। इसके बाद राजा परीक्षित ने अपना राज्य छोड़ दिया और गंगा किनारे जाकर प्रायश्चित करने लगे, जहां शुकदेवजी ने भागवत कथा सुनाकर उन्हें मुक्ति दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रवाचक ने कहा कि भागवत कथा श्रवण मात्र से ही पापों से मुक्ति मिलती है और यह ईश्वर प्राप्ति का सबसे सुलभ साधन है। इस मौके पर मुख्य यजमान चंपा सिंह, लाल प्रताप सिंह, गायत्री सिंह, रवींद्र प्रताप सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह, संजय सिंह, जगन्नाथ पांडेय, शिवदर्शन ओझा, रवींद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed