{"_id":"6a0a125cbcb1522a160280bb","slug":"farmer-dies-after-being-hit-by-a-vehicle-amethi-news-c-96-1-ame1002-166073-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: वाहन की चपेट में आकर किसान की सांसें थमीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: वाहन की चपेट में आकर किसान की सांसें थमीं
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 18 May 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फुरसतगंज। कोटवामऊ गांव निवासी किसान रामसनेही (60) की साइकिल रविवार सुबह बांदा-टांडा हाईवे पर एफडीडीआई संस्थान के सामने अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। हादसे में रामसनेही की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
संदीप कुमार ने बताया कि उनके पिता रामसनेही शनिवार को संबैसी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने साइकिल से गए थे। रविवार सुबह लौटते समय हाईवे पर एफडीडीआई संस्थान के सामने उनकी साइकिल अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से निकल गया।
रामसनेही की मौत के बाद पत्नी शकुंतला का रो-रोकर बुरा हाल है। संदीप सहित अन्य बेटे पिता की मौत से गमगीन हैं। एसओ नंद हौसिला ने बताया कि वाहन चालक की तलाश की जा रही है।