सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Farmer loses his life in bicycle-bike collision

Amethi News: साइकिल-बाइक की भिड़ंत में किसान की सांसें थमीं

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 30 Mar 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Farmer loses his life in bicycle-bike collision
विज्ञापन
सिंहपुर। शिवरतनगंज के टिकरी गांव के पास रविवार को साइकिल से बाइक टकरा जाने से किसान की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दो सगे भाई घायल हो गए। घटना के बाद किसान के घर में चीख-पुकार मच गई। घायल भाइयों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Trending Videos



टिकरी गांव निवासी किसान हनुमान रावत (56) साइकिल से हैदरगढ़ से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह गांव की ओर मुड़ने लगे, पीछे से तेज रफ्तार में आ रही बाइक उनकी साइकिल से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि साइकिल और बाइक दोनों कुछ दूरी तक घिसटते चले गए। हादसे में हनुमान रावत व बाइक सवार सगे भाई गुलफाम (23) और फिरोज (21) निवासी शिवरतनगंज घायल हो गए। तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगढ़ पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने हनुमान रावत को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



फिरोज की हालत गंभीर होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई लखनऊ रेफर किया गया है, जबकि गुलफाम का इलाज स्थानीय स्तर पर चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक की रफ्तार अधिक थी और सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।



पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक और साइकिल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी दयाशंकर मिश्र ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed