{"_id":"69e282b5c4fcb5656b0b9458","slug":"girls-received-the-message-of-self-reliance-in-the-kanya-kaushal-camp-amethi-news-c-96-1-ame1008-163594-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: कन्या कौशल शिविर में बालिकाओं को मिला आत्मनिर्भरता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: कन्या कौशल शिविर में बालिकाओं को मिला आत्मनिर्भरता का संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 18 Apr 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
अमेठी में आयोजित कन्या कौशल शिविर में पोस्टर दिखाती बालिकाएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमेठी। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में शताब्दी वर्ष 2026 के अंतर्गत शुक्रवार को गायत्री शक्ति पीठ परिसर में कन्या कौशल शिविर आयोजित हुआ। प्रज्ञा पुराण कथा और गायत्री महायज्ञ के तीसरे दिन हुए इस कार्यक्रम में बालिकाओं को आत्मनिर्भरता, संस्कार और व्यक्तित्व विकास का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत वंदना और दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इंद्रदेव शर्मा और जगन्नाथ ने प्रज्ञा गीत प्रस्तुत कर भारतीय संस्कृति से जुड़ने की प्रेरणा दी। भारतीय संस्कृति और युवा भारत विषय पर रमेश सिंह ने कहा कि युवा पीढ़ी अपनी जड़ों से जुड़कर ही सशक्त समाज का निर्माण कर सकती है। इंदिरा गांधी स्कूल और कॉलेज ऑफ नर्सिंग की जीएनएम तृतीय वर्ष की छात्राओं ने माहवारी सुरक्षा और स्वच्छता पर आधारित नाट्य व कठपुतली प्रस्तुति दी। प्रस्तुति के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। युवा समन्वयक डॉ. प्रवीण सिंह दीपक ने व्यक्तित्व विकास के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डालते हुए आत्मविश्वास, अनुशासन और सकारात्मक सोच को सफलता का आधार बताया। कार्यक्रम का संचालन अविनाश सिंह ने किया। जिला समन्वयक डॉ. त्रिवेणी सिंह ने बताया कि शिविर में विभिन्न विद्यालयों की बालिकाओं ने भाग लिया। आयोजन के समापन पर सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया और बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X