सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Gold became a dream, silver also shattered Babul's hopes.

Amethi News: सोना बना सपना, चांदी ने भी तोड़ी बाबुल की उम्मीद

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Gold became a dream, silver also shattered Babul's hopes.
अमेठी शहर ​स्थित सराफा दुकान पर खरीदारी करते लोग। - फोटो : अमेठी शहर ​स्थित सराफा दुकान पर खरीदारी करते लोग।
विज्ञापन
अमेठी सिटी। सोने-चांदी की बेतहाशा बढ़ी कीमतों के कारण सहालग के दौर में भी सराफा बाजार में सूनापन है। बाबुल की हसरतें महंगाई के बोझ तले दब गई हैं। आलम ये है कि लोग बेटी की शादी के लिए जरूरी जेवर भी नहीं खरीद पा रहे हैं। सोना खरीदना तो दूर, चांदी की पायजेब और हाफपेटी जैसे आभूषण भी इस बार चलन से बाहर होते दिख रहे हैं।
Trending Videos

बीते साल की तुलना में सोने और चांदी के दाम काफी बढ़ गए हैं। बीते साल 10 ग्राम सोना 96 हजार रुपये और चांदी 1.5 लाख रुपये प्रति किलोग्राम थी। इस साल चार लाख रुपये प्रति किलोग्राम का आंकड़ा छूकर इस समय भी तीन लाख के करीब है। बुधवार को चांदी दो लाख 95 हजार रुपये प्रति किलोग्राम तो सोना 1.65 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। महंगे दाम होने से सोना खरीदने से लोग पीछे हट रहे हैं। हार, मंगलसूत्र, चूड़ी, कंगन, लॉकेट, झुमकी, माथ बेंदी और अंगूठी जैसे आभूषण न के बराबर बिक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुराने जेवर गला कर ले रहे नए आभूषण
अमीर तबका तो महंगाई के दौर में भी जेवरों की खरीदारी कर रहा है, लेकिन मध्यम वर्ग पुराने जेवर को गलाकर नया बनवा रहा है। इसके बदले में उन्हें बनवाई ही देनी पड़ रही है। जेवर के नाम पर लोग चांदी की पायल, बिछिया ही खरीद पा रहे हैं। आभूषण विक्रेता आकाश सोनी बताते हैं कि सहालग में भी बाजार में सन्नाटा है। लोग पायजेब, हाफपेटी भी नहीं खरीद पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed